Categories: FeaturedUncategorized

गैस सिलेंडर में भी होती है एक्सपायरी डेट, जानिए चेक करने का तरीका

गैस सिलेंडर से आपका नाता जरूर ही होगा या कभी रहा होगा। गैस सिलेंडर एक जरूरत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो गैस सिलिंडर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी एक्सपायरी डेट भी होती है? नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं, इसे जानने का तरीका। आपके घर में आने वाले सिलिंडर एक्सपायर डेट के हो सकते हैं, जो खतरनाक है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सिलिंडर आए तो आप उसकी एक्सपायरी डेट की जांच कर लें।

हमारे देश में लगभग हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। हमारे देश में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलिंडर में तीन पट्टियां लगी रहती हैं। इसमें दो पट्टियों पर सिलिंडर का वजन और तीसरी पट्टी में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। 

गैस सिलेंडर में भी होती है एक्सपायरी डेट, जानिए चेक करने का तरीका

एलपीजी एक बेहद सुविधाजनक उपकरण है जो आम परिवार का साथी बना हुआ है। सिलिंडर की पट्टी पर ए-22, बी-24 या सी-23, डी-21 लिखा होता है। इन चारों अक्षरों को महीनों में बांटा गया है। ए का मतलब जनवरी से मार्च तक। बी का मतलब अप्रैल से जून तक। सी का मतलब जुलाई से सितंबर तक। डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक होता है। 

एलपीजी पूरी सावधानी ना रखने पर ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसमें लिखी अंकों के बाद एक्सपायरी वर्ष होती है। यानी अगर पट्टी पर डी-22 लिखा है तो सिलिंडर दिसंबर 2022 को एक्सपायर हो जाएगा। हर एलपीजी गैस सिलिंडर को इस्तेमाल करने की एक समयसीमा होती है। इस अवधि के बाद सिलिंडर की टेस्टिंग करवानी होती है।

एलपीजी का उपयोग करते समय लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर कई सवाल आते हैं। कई बार लोग सालों तक सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में इस तरह के सिलिंडर की जांच बहुत जरूरी हो जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago