Categories: GovernmentTrending

हरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर किया यह बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार निरंतर जल और किसानों दोनों को बचाने में प्रयास कर रही है | सरकार शायद समय रहते यह जान चुकी है कि जल बिन कल नहीं किसान बिन अनाज नहीं और अनाज बिन आवाज़ नहीं, आवाज़ बिन ज़िन्दगी नहीं | राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश में, आठ लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। सरकार चाहती है कि किसान अपनी खेतीबाड़ी के साथ-साथ डेयरी और पशुपालन व्यवसाय से जुड़े | कृषि मंत्री ने भी किसानों से आह्वान किया है कि रोजगार देने वाले बनें। हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल बुधवार को चंडीगढ़ से प्रदेश के किसानों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने किसानों को राज्य सरकार की नीतियों से अवगत करवाया।

हरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर किया यह बड़ा फैसलाहरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर किया यह बड़ा फैसला

केंद्र सरकार हों या राज्य सरकार सभी को इस कठिन समय में किसानों का मनोबल बढ़ाने में आगे आना चाहिए | भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत सा हिस्सा खेती से जुड़ा है | वर्चुअल संवाद में मंत्री ने किसानों को फसलों का विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वह अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। राज्य सरकार ने कृषि के अलावा, पशु पालन, डेयरी व मछली पालन के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के युवा बखूबी उठा सकते हैं। इससे गांव से शहर की तरफ रोजगार के लिए होने वाले पलायन को रोकने में मदद भी मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर किया यह बड़ा फैसलाहरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर किया यह बड़ा फैसला

रोजगार इस समय हर युवा की ज़रूरत है | गत दिनों काफी चर्चा भी थी कि कुछ जापानी कंपनिया सोहना में प्लांट लगा सकती हैं | वर्चुअल संवाद में कृषि मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार किसानों के पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर जोर दे रही है। प्रदेश में करीब 8 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए राज्य सरकार द्वारा 60 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है।

प्रदेश सरकार मात्र किसानों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कामों के लिए भी तत्परता दिखा रही है | सरकार ने कहा है कि करनाल और फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की परियोजना में तेजी काम किया जाएगा | हरियाणा शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को परियोजना जल्दी आगे बढ़ाने के लिए कहा है । विज ने राज्य में चल रही अन्य विकास परियोजनाओं में भी तेजी लाकर निश्चित समय पर उन्हें पूरा करने को कहा है।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago