Categories: InternationalTrending

मेडिकल साइंस की दुनिया में आया दुर्लभ मामला, महिला के लीवर में पल रहा था बच्चा, जानें कैसे?

मेडिकल साइंस की दुनिया इतनी बड़ी और हैरान करने वाली है कि ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिसे देखकर और सुनकर कई बार बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी चौंक जाते हैं। कनाडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां डॉक्टरों ने पाया कि महिला के लीवर में बच्चा पल रहा था। यह सब तब हुआ जब महिला लगातार हो रही ब्लीडिंग के बाद डॉक्टर को दिखाने पहुंची। इसके बाद डॉक्टर ने जब जांच की तो उनके होश उड़ गए, उन्होंने पाया कि महिला के लीवर में बच्चा पल रहा है।

दरअसल, यह घटना कनाडा के मैनिटोबा स्थित एक अस्पताल की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक डॉक्टर माइकल नार्वे ने यह खुलासा किया है।

मेडिकल साइंस की दुनिया में आया दुर्लभ मामला, महिला के लीवर में पल रहा था बच्चा, जानें कैसे?

उन्होंने एक सोशल स्पेस में बोलते हुए बताया कि एक 33 साल की महिला को शुरुआती प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार दो हफ्तों तक ब्लीडिंग हो रही थी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची तो सोनोग्राफी कराया गया। सोनोग्राफी की रिपोर्ट में पाया गया कि उसके लीवर में भ्रूण नजर आया। डॉक्टर ने इसको दुर्लभ की श्रेणी में रखा।

डॉक्टर ने महिला के परिजनों को सुझाव दिया कि इस मामले में डॉक्टर महिला की जान तो बचा सकते हैं लेकिन लीवर में बढ़ते हुए भ्रूण की जान नहीं बचा सकते। चूंकि यह बच्चा महिला की बच्चेदानी में नहीं था इसलिए भी महिला को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। डॉक्टर ने यह भी बताया कि ऐसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि संबंध बनाने के दौरान ही स्पर्म किसी तरह से महिला के लीवर में चला गया था इसलिए भ्रूण भी महिला के लीवर में पलने लगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसे मेडिकल की भाषा में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कही जाती है। एक्टोपिक प्रेग्नेंसी तब होती है जब एग फैलोपियन ट्यूब में गलत दिशा में ट्रेवल करने लगती है और इस वजह से प्रेग्नेंसी ढंग से नहीं हो पाती। ऐसा कई बार पेट में देखा जाता है लेकिन यह दुर्लभ है कि इस बार लीवर के अंदर देखा गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम ने निर्णय लिया कि इसे बाहर निकालना ही ठीक रहेगा।

डॉक्टरों ने महिला की सर्जरी के बाद भ्रूण को लीवर से बाहर निकाला। बताया गया कि महिला की जान बचा ली गई लेकिन भ्रूण पहले से ही लीवर के अंदर मर चुका था। डॉक्टर ने इसके बारे में एक वीडियो में बताया है। यह वीडियो एक टिकटॉक अकाउंट से वायरल हुआ है। इसके बाद यह पूरी दुनिया में वायरल हो गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago