Categories: Government

नया साल नई सड़क: KGP से अलीगढ़ तक होगा इंटरचेंज का निर्माण, चार मार्गीय रोड को भी मिली मंजूरी

कल से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन में कहा कि हिसार-मंगाली-स्याहड़वा चारमार्गीय सड़क, जो हिसार की दक्षिणी पेरिफेरी सड़क है, एक साल में उसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा पलवल के नजदीक कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे तथा पलवल-अलीगढ़ सड़क के इंटर सेक्शन पर इंटरचेंज की मंजूरी भी दी जा चुकी है।

बीते शुक्रवार शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस सड़क निर्माण पर करीब 11 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे।

नया साल नई सड़क: KGP से अलीगढ़ तक होगा इंटरचेंज का निर्माण, चार मार्गीय रोड को भी मिली मंजूरी

हिसार में लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक तक सड़क पर 2 करोड़ 13 लाख 77 हजार रुपये खर्च कर कार्य को 14 जुलाई तक पूरा कर लिया गया है। इसी तरह डाबड़ा चौक से दक्षिणी पैरिफरी सड़क तक का काम पूरा कर लिया गया है इस पर करीब 7 करोड़ 41 लाख रुपये का खर्चा हुआ है।

इन अभ्यर्थियों को मिली नौकरियां

सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रणाली में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिपाही (पुरुष) की भर्ती विज्ञापन संख्या 8/2015 (श्रेणी संख्या-1) के तहत पांच हजार पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें सामान्य जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यार्थियों के लिए 517 पद आरक्षित किए गए थे। इसमें 499 उम्मीदवारों का चयन किया गया और 18 पदों पर नियुक्ति अभी नहीं की गई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी पर्यवेक्षक की भर्ती विज्ञापन संख्या 7/2015 (श्रेणी संख्या-17) के तहत 171 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें 13 पद आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित किए गए थे।

ऑक्शन रिकार्डर की भर्ती विज्ञापन संख्या 7/2015 (श्रेणी संख्या-19) के तहत 126 नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें से 27 पद आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित किए गए थे। कराधान निरीक्षक की भर्ती विज्ञापन संख्या 11/2015 (श्रेणी संख्या-2) के तहत 269 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें से 17 पद आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित किए गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago