Categories: Politics

जानें क्या लालू की नई बहु राजनीति में करेगी एंट्री?, गूंज उठे राजनीतिक गलियारे

RJD के प्रमुख चेहरे लालू प्रसाद यादव के बेटे व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि 9 दिसंबर को तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में राजश्री के साथ सात-फेरे लिए। इसके बाद तेजस्वी और राजश्री 13 दिसंबर को पटना आए। इन दिनों बिहार के राजनीतिक गलियारों में लालू प्रसाद यादव की नई नवेली बहू की खूब चर्चा हो रही है।

वहीं शादी के बाद रेचल उर्फ राजश्री की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। और चर्चा इसलिए क्योंकि कुछ ही दिन पहले तेजस्वी और रेचल की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों कपल दफ्तर में नजर आ रहे हैं। दफ्तर में लालू यादव की फोटो भी लगी हुई है।

जानें क्या लालू की नई बहु राजनीति में करेगी एंट्री?, गूंज उठे राजनीतिक गलियारे

वहीं उनकी तस्वीर के ठीक सामने तेजस्वी यादव कुर्सी पर बैठे हुए हैं और रेचल उनके साइड में खड़ी नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद कयासों का दौर निकल पड़ा है। लोग इसके संबंध में खूब बातें कर रहे हैं।

ऐसे में अब यह चर्चा भी खूब हो रही है कि आने वाले दिनों में क्या तेजस्वी की पत्नी राजश्री बिहार की राजनीतिक में सक्रिय दिखाई देंगी या नहीं?। अभी राजद परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन राजद नेता इसे सिरे से नकारते हैं।

आपको बता दें कि रेचल मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली हैं लेकिन वह दिल्ली में रहती थी और ईसाई समूदाय से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता की बात करें तो वह चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्‍कूल में रेचल और तेजस्वी की मुलाकात हुई जहां दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। समय के साथ-साथ स्कूल की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे के हमसफर बन गए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago