Categories: EntertainmentTrending

अपनी उम्र की लड़की से पिता आमिर खान की तीसरी शादी पर छलका बेटी इरा का दर्द, कही इतनी बड़ी बात

बॉलीवुड के टॉम हैंक्स ऑफ इंडिया और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान खूब सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म और निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं, एक तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में आमिर और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने आपसी सहमति से सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक-दूसरे से तलाक लेने की घोषणा की थी। किरण से तलाक के बाद अब खबर आ रही है कि आमिर ने अपनी को-स्टार फातिमा सना शेख से शादी कर ली है। यह सब सुनकर अब आमिर की बेटी इरा खान का इस पर रिएक्शन सामने आया है।

इरा खान ने कहा कि उन्होंने (आमिर खान) अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। यह सब पता चलने के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई है, जब से उन्हें पता चला है कि उनके पिता ने उनकी बेटी की उम्र की लड़की से शादी रचाई है।

बता दें कि आमिर और किरण राव के तलाक के बाद से यह खबरें सामने आ रही थी कि वो फातिमा सना शेख से शादी करना चाहते हैं। फातिमा से शादी करने के लिए ही उन्होंने किरण को तलाक दिया है। लेकिन किरण और आमिर ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से यह फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि तलाक के बाद उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा पति पत्नी की जगह वह अच्छे दोस्त बने रहेंगे। अपने बेटे और उनकी कंपनियों के लिए भी वो साथ मिलकर काम करेंगे। ऐसे में फातिमा और आमिर की शादी की खबर उस समय तो ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन एक बार फिर ये सुर्खियों में है।

अब यह जानकारी सामने आ रही है कि आमिर खान ने चुपके चुपके फातिमा से शादी रचा ली है। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है।

जानकारी के अनुसार आमिर ने अभी तक अपनी शादी का ऐलान इसलिए नहीं किया क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनके निजी जीवन का असर उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर पड़े। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि आमिर फिल्म की रिलीज़ के बाद अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी।

उन्होंने बॉलीवुड में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। फिल्म चाची 420 वन टू का फोर जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी एक्टिंग को सराहा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago