Categories: Trending

बिल्ली को बचाने 10वीं मंजिल पर पहुंचा शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसे देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

दुनिया में हर कोई एक जैसा नहीं होता, कुछ लोग जानवर को परेशान करके अपना दिल बहलाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इनकी जान बचाने के लिए अपने जान की भी बाजी लगा देते हैं। एक दिन पहले एक वीडियो हमारे सामने आया था, जिसमें रेलवे ट्रैक पर खड़े एक कुत्ते को शख्स ने अपनी जान की बाजी लगाकर बचाया था। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा था। लोग उस शख्स की बहुत तारीफ कर रहे थे। एक बार फिर ऐसा हो एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 10वीं मंजिल पर फंसी बिल्ली को बचाने गया था। लेकिन इसके आगे जो होता है उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 10वीं मंजिल में छत की मेड़ पर एक बिल्ली फंसी हुई है। उस बिल्ली को बचाने एक शख्स पहुंचा है। जिस तरह लोगों ने इस बिल्ली की जान बचाई यह देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

बिल्ली को बचाने 10वीं मंजिल पर पहुंचा शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसे देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

वीडियो में शख्स एक बड़े से डंडे में जाल बांधकर बिल्ली को बचाने पहुंचा है। वह बिल्ली को जाल में फंसाने की कोशिश करता है। हालांकि इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी।

10वीं मंजिल से नीचे गिर जाती है बिल्ली

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली जाल में नहीं फंसती है और वह 10वीं मंजिल से सीधा नीचे गिर जाती है। बिल्ली जब नीचे गिर रही होती है तो उसका वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि सबसे अंत में जो होता है, उसे देखकर आपको राहत मिल सकती है। 

बिल्ली को बचाने के लिए बिल्डिंग के नीचे 4 लोग एक बड़ी सी चादर लिए खड़े रहते हैं और बिल्ली उसमें जाकर गिर जाती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि चादर में गिरने के बाद बिल्ली को कुछ नहीं होता है और उसकी जान बच जाती है। वह पूरी तरह से ठीक होती है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स बिल्ली को बचाने वाले लोगों की जमकर सराहना कर रहे हैं। आप भी देखें यह वीडियो।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर animal000love नामक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, ‘बिल्ली को बचाने के लिए धन्यवाद’। इस वीडियो को बारह मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 47 हजार के करीब कॉमेंट्स हैं।

वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 23 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago