Categories: Uncategorized

सर्दी में दूल्हे को कराया गर्मी का अहसास, दूल्हे ने किया कुछ ऐसा की जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

जैसा की आप सभी को पता ही है कि दिल्ली एनसीआर में कड़ाके वाली ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। और उसी के साथ शादियों का सीजन भी चल रहा है। लेकिन इतनी ठंड के मौसम में शादी समारोह में शामिल लोग किसी बात पर पूरी तरीके से बौखला गए और दूल्हे की जमकर पिटाई हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें, यह मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में आया है। इसमें बताया गया है कि साहिबाबाद के किसी बैंक्वेट हॉल में शादी चल रही थी। बड़े से हॉल में खाने-पीने की पूरी व्यवस्था थी। इस हॉल का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ घर के लोग दूल्हे की जमकर पिटाई कर रहे हैं।

सर्दी में दूल्हे को कराया गर्मी का अहसास, दूल्हे ने किया कुछ ऐसा की जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

आपको बता दें,  इस वीडियो में कुछ और भी दिख रहा है। पिटाई कर रहे लोग उस शख्स को खींच कर ला रहे हैं। कई लोग उसके साथ धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। अब बात यह है कि वह लोग उसके साथ ऐसा आखिर कर क्यों रहे है। जानने के लिए खबर को अंत तक पड़े।

आपको बता दें, पिट रहा शख्स बदहवास दिख रहा है। यह पिट रहा शख्स दूल्हा है और इसे दुल्हन पक्ष के लोग जमकर पीट रहे हैं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर कई शादी करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। इस बात पर पुलिस में  शिकायत भी दर्ज  कराई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

आपको बता दें, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में इस मामले का एक और वीडियो सामने आया है। जिस वीडियो में दूल्हे के साथ एक महिला लिपटी है। वीडियो में रिकॉर्डिंग आवाज से यह नहीं पता चल रहा कि यह महिला दूल्हे की कैसी रिश्तेदार है। पर इतना तय है कि यह महिला दूल्हे की बेहद करीबी है।

आपको बता दे,  जब वह महिला दूल्हे से लिपटी हुई थी, तब भी लोग दूल्हे की पिटाई कर रहे थे। उसे एक जगह से दूसरी जगह तक धकियाते हुए ले जा रहे थे। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह महिला कौन है। जो दूल्हे को इतना बचा रही है।

आपको बता दे, इस बीच, कैटरर और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते दिखे। टेबल पर खाना रखा पड़ा दिखा और कैटरर अपने दूसरे साथियों को इस विवाद में न उलझने के लिए अपनी ओर खींचते दिखे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago