भारत के जगदीप को मिली ₹17,500 करोड़ की सैलरी, दुनिया के तमाम CEO को छोड़ा पीछे

दुनिया की ऐसी बहुत सी फेमस कंपनियां हैं जिनमें भारतीय मूल के कई लोग सीईओ के पद पर हैं। कुछ दिनों पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल काफी चर्चा में थे। अब एक और भारतीय मूल के शख्स खूब सुर्खियों में हैं और इनकी चर्चा किसी नए इन्वेंशन या किसी और चीज को लेकर नहीं बल्कि इनकी सैलरी है। इनकी सैलरी के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बड़ी बड़ी कंपनी के सीईओ भी इनकी सैलरी को सुनकर हैरान हो गए थे। बता दें कि इस शख्स को बैटरी बनाने वाली एक स्टार्टअप कंपनी ने सालाना 17,500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है।

भारतीय मूल के इस शख्स का नाम जगदीप सिंह हैं। अपने सैलरी पैकेज को लेकर वह दुनियाभर में चर्चा में आ गए हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि उनका पैकेज दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क को टक्कर देता है।

भारत के जगदीप को मिली ₹17,500 करोड़ की सैलरी, दुनिया के तमाम CEO को छोड़ा पीछे

दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों के सीईओ भी जगदीप सिंह की सैलरी पैकेज के बारे में जानकर बहुत हैरान हैं। जगदीप सिंह की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से MBA और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड कॉलेज (University of Maryland College) से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है।

मिला ₹17500 करोड़ का पैकेज

बता दें कि भारतीय मूल के जगदीप सिंह अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी QuantumScape Corp के सीईओ हैं। 17,500 करोड़ रुपये का मोटा पैकेज कंपनी की तरफ से इन्हें देने का ऐलान किया गया है। एक साल पहले ही यह कंपनी दुनिया के सामने आई है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स की सालाना बैठक में जगदीप सिंह को इतने बड़े पैकेज की मंजूरी दी गई है।

कई कंपनियों के रह चुके हैं सीईओ

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार जगदीप सिंह QuantumScape Corp कंपनी के फाउंडर भी हैं। साल 2001 से साल 2009 तक वह Infinera के सीईओ भी रह चुके हैं। साल 2001 से पहले वह lightera Networks, AirSoft जैसी कंपनियों के भी फाउंडर और सीईओ रह चुके हैं। साल 2010 में उन्होंने QuantumScape Corp की नींव रखी थी।

अरबों डॉलर में है कंपनी की वैल्यू

बता दें कि जगदीप की कंपनी में वॉक्सवैगन और बिल गेट्स के वेंचर फंड ने भी निवेश किया है। कंपनी की वैल्यू अभी 50 अरब डॉलर की है। यह कंपनी अगली पीढ़ी की तकनीक पर फोकस कर रही है।

इससे दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाया जा सकेगा। जगदीप सिंह की कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों लीथियम-आयन बैटरी का सुरक्षित तथा सस्ता विकल्प देने पर भी फोकस कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago