Categories: EntertainmentPolitics

बिना Film और Advertisement के कैसे चल रहा है घर? जानिए एक्ट्रेस रेखा की आय का स्रोत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे चेहरे ऐसे है, जो अपनी उम्र से काफी कम के लगते है।जिनको दर्शक देख कर दंग रह जाते है। इसी में हम आपको बता दे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा 63 साल की उम्र में भी इतनी खूबसूरत लगती हैं कि दर्शक और प्रशंसक दंग रह जाते हैं। अभिनेत्री ने अपने कैरियर में दशकों तक अपने प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता बनाए रखी और बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस के रूप में राज किया।

जैसा कि आपको पता ही है कि, अभिनेत्री की खूबसूरती, अदाकारी और  अंदाज़ से कायल लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते थे। आपको बता दे, रेखा तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और तेलुगू अभिनेत्री पुष्पावली की बेटी हैं।

बिना Film और Advertisement के कैसे चल रहा है घर? जानिए एक्ट्रेस रेखा की आय का स्रोत

कहा जाता है कि रेखा के जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार नहीं हुई थी और रेखा का बचपन इस कारण काफी संघर्ष में गुजरा था। जेमिनी गणेशन ने रेखा को अपना नाम पिता के रूप में नहीं दिया था।

ऐसा भी कहा जाता है अपनी खूबसूरती के लिए फेमस इस अभिनेत्री  को उनके साधारण लोग और अति साधारण लाइफस्टाइल की वजह से फिल्म काफी बार रिजेक्ट भी कर दिया गया था। उनके सावले रंग की वजह से लोग उन्हें बदसूरत भी कहने लगे थे।

इसलिए उन्हें फिल्में भी शुरुआती दौर में नहीं मिलती थी। लेकिन रेखा की दृढ़ प्रतिज्ञा थी कि उन्होंने कभी हार नहीं माना और 1976 में खुद में काफी तब्दीली लाने के बाद फिल्म “दो अंजाने” से बॉलीवुड में एक अलग दौर का शुरुआत कर दिया।

आज रेखा 63 साल की उम्र के पड़ाव पर हैं और फिल्मी दुनिया से लगभग दूर है, दिलचस्प बात यह है की रेखा के घर का खर्च कैसे चलता है या रेखा आज कल क्या कर रही हैं?

आपको बता दे, रेखा साल में ज्यादा से ज्यादा एक फिल्म में नजर आती है और बताया जा रहा है कि रेखा की दो फिल्में जल्द ही देखी जा सकेंगी। बता दें कि रेखा मुंबई और दक्षिण भारत में मकान किराए पर देकर भी पैसे कमाती हैं।

हम सभी को यह भी पता ही  है कि रेखा राज्यसभा की मनोनीत सदस्य भी हैं और राज्यसभा के सदस्य के तौर पर इस अभिनेत्री को वेतन भी मिलता है। रेखा ने अपने जीवन काल में अपने कैरियर से कुछ पैसों की बचत भी की है।

बताते चलें की रेखा एक मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की हैं और खर्च के योजना से काफी वाकिफ भी हैं। रेखा के लाइफस्टाइल को नजदीक से देखें सोने ज्यादा खर्च करना पसंद नहीं है और रेखा सिर्फ उतना ही खर्च करते दिखती हैं जितने की जरूरत है। रेखा को कभी-कभी रियालिटी एवं टीवी शो पर भी देखा जाता है।

बता दे, किसी बड़े स्टोर की ओपनिंग पर भी अगर रेखा को इनवाइट किया जाता है तो रेखा वहां जाती हैं और रेखा को कुछ वर्ष पहले बिहार सरकार ने बिहार का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था।बता दें कि रेखा एक सफल अभिनेत्री में गिनी जाती हैं और इनकी फिल्में देश भर में मशहूर होती रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago