Categories: Trending

विवाह की उम्र 21 करने से खाप पंचायत खासा नाराज बोलें, होगा भाईचारा खराब

हिंदू मैरिज एक्ट में अब लड़की की विवाह की आयु 21 वर्ष करने से जहां एक तरफ इसकी प्रशंसा हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के अंतर्गत आने वाले जींद जिले में इस बदलाव से खाप पंचायतों में नाराजगी देखी जा रही है।
इसी कड़ी में 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती पर जींद में महापंचायत कर कोई बड़ा फैसला खापों की ओर से लिया जाएगा।

सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला, जाट धर्मशाला के प्रधान व ढांडा खाप के देवव्रत ढा़ड़ा और संदीप भारती ने सोमवार को अर्बन एस्टेट की जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में केंद्र के फैसले को समाज विरोधी बताया गया। ढांडा खाप के देवव्रत ढांडा ने कहा कि इसमें सबसे पहला मुद्दा हिंदू मैरिज एक्ट को बदलाव करने का है।

विवाह की उम्र 21 करने से खाप पंचायत खासा नाराज बोलें, होगा भाईचारा खराब

खाप का कहना हैं कि वह पिछले 30 साल से यह मांग करते नहीं रही है कि एक गांव एक गौत्र में शादी किए जाने पर रोक लगाई जाए। अब केंद्र सरकार ने विवाह की उम्र 18 से बढ़ा कर 21 साल की है। 23 दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत में इस पर विचार किया जाएगा और फैसला लेकर प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस महापंचायत में सबकी सलाह से इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

रोहतक में सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ भी बैठक हुई थी, जिसमें माना गया था कि एक गोत्र एक गांव में शादी करना ठीक नहीं है। इसमें बदलाव की जरूरत है। ऐसे करने से आपस में भाईचारा भी बिगड़ता है। ऑनर किलिंग का आरोप भी खाप पंचायतों के सिर मढा जाता है, जबकि खाप पंचायतों ने ऑनर किलिंग का हमेशा विरोध किया है।

खाप का मानना है, वैसे तो 21 साल में शादी का लड़की का अधिकार है, लेकिन 18 साल में शादी के कई बार ऐसे केस सामने आते हैं, जिससे लड़की को परेशानी होती है। हम यही चाहते हैं कि 21 साल के विवाह के निर्णय पर विचार किया जाना चाहिए। कई बार ऐसी परिस्थिति होती है कि लड़की की 16 साल में भी शादी कर दी जानी होती है।

इससे अलग गांव की गांव में शादी होगी तो भाईचारा बिगड़ेगा और विवाद भी बढ़ेगा। अगर आसपास गांव में भी होगी तो भी झगड़ा होगा। सबसे पहले समाज जरूरी है। इसलिए 23 दिसंबर को 36 बिरदारी की पंचायत को बुलाया गया है। इसमें हर जाति की पंचायतें शामिल होंगी। इसका संचालन ढांडा खाप के महासचिव देवव्रत ढांडा करेंगे। 23 दिसंबर को सभी खाप पंचायतों की बैठक में ही ठोस निर्णय लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago