Categories: EntertainmentTrending

क्या सच में रेखा और संजय दत्त की हो चुकी है शादी? तस्वीरें हो रही वायरल

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली रेखा आए दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे तो हर जगह हैं ही लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी चर्चे में है। हर कोई जानना चाहता है कि रेखा का पति कौन है किसके नाम का वह सिंदूर लगाती हैं? रेखा से जुड़ी कुछ प्रेम कहानियों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का ही आता हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन को अलग हुए करीब 30 साल हो चुके हैं।

उसके बावजूद आज भी इनकी लव स्टोरी कहीं न कहीं पढ़ने को मिल ही जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको रेखा से जुड़ी एक और ऐसी कहानी बताएंगे जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

क्या सच में रेखा और संजय दत्त की हो चुकी है शादी? तस्वीरें हो रही वायरल

एक समय ऐसा भी था जब बॉलीवुड में रेखा और संजय दत्त के नाम के आगे किसी दूसरे कपल की चर्चा ही नहीं होती थी। हर अखबार और मैगजीन में इनके अफेयर की ही चर्चा होती थी। साल 1984 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ज़मीन आसमान’ में रेखा ने संजय दत्त की माँ का किरदार निभाया था। जबकि फिल्म की शूटिंग के दौरान बाहर इनके अफेयर की ही खबरें चलती थी।

इसके बाद एक दिन अचानक संजय दत्त और रेखा की शादी की खबरों ने एक माहौल बना दिया था। देश का ऐसा एक भी अखबार ऐसा नहीं था जिसमें इसकी चर्चा न हो। उस समय सोशल मीडिया भी नहीं था और टीवी भी मोहल्ले के मुश्किल से किसी एक घर में हुआ करता था।

ऐसे में जो भी अखबार में लिखा जाता लोग उसे सच मान लेते। बाद में संजय दत्त को खुद मीडिया के सामने आना पड़ा और रेखा और उनकी चल रही सभी खबरों को सिरे से नकार दिया।

संजय दत्त ने कहा की हमारे बीच कोई भी रिश्ता नहीं हैं शादी करना तो दूर की बात हैं। लेकिन संजय दत्त की इस बात में कितनी सच्चाई थी यह तो केवल रेखा और संजय को ही पता होगा। बता दें कि रेखा शादीशुदा नहीं हैं फिर भी वह सज-धजकर एक शादीशुदा की तरह श्रृंगार करती हैं। वह माथे पर सिन्दूर भी लगाती हैं और मंगल सूत्र भी पहनती हैं जो की एक सुहागन की निशानी होता हैं।

रेखा से जुड़ी अफवाहों की बात करें तो कहा जाता है कि वह अमिताभ बच्चन के नाम का सिन्दूर लगाती हैं। लेकिन यह दोनों बॉलीवुड के दिग्गज अदाकारों में से एक हैं कि किसी भी पत्रकार की सीधे तौर पर इनसे यह सवाल पूछने की हिम्मत नहीं होती।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago