Categories: EntertainmentTrending

Kajal Raghwani ने खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के काले राज, कह दी इतनी बड़ी बात

आजकल भोजपुरी सिनेमा जगत खूब चर्चों में है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की जुबानी जंग भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। कोई न कोई नया एक्टर इनके दंगल में कूद पड़ता है। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहती है। काजल कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। इतना ही नहीं काजल को कई भोजपुरी के अभिनेताओं के साथ में जोड़कर देखा गया है। हाल ही में काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म के अभिनेताओं के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।

हाल ही में काजल राघवानी ने भोजपुरी के दिग्गज एक्टर पवन सिंह व खेसारी लाल के साथ-साथ और भी कई अभिनेताओं के बारे में कई बड़े-बड़े खुलासे किए हैं। इस खबर के माध्यम से आज हम आपको काजल राघवानी द्वारा कही गई कुछ बातें बताएंगे।

Kajal Raghwani ने खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के काले राज, कह दी इतनी बड़ी बात

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल

कुछ दिनों पहले एक्टर पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर खबरें आ रही थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप खूब सुना जा रहा था।

ऑडियो क्लिप में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे से बात कर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स इस कॉल रिकॉर्डिंग को सुनने के साथ-साथ दोनों के बारे में भी बात कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनकी बातों को सुनकर चटकारे ले रहे थे।

खेसारी के समर्थकों ने गायक को पीटा, वायरल हुआ वीडियो

कुछ दिनों पहले भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव के समर्थकों ने बक्सर के एक नए गायक को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। लेकिन इस मामले को लेकर गायक ने माफी मांगने का निर्णय लिया था।

अब इस मामले को लेकर कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बाद उनके समर्थक खुश नहीं होते। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो फिल्में तक देखना बंद कर देते हैं।

तीन जातियों में बंटी है इंडस्‍ट्री

काजल ने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री पांडेय, सिंह और यादव में बंटी हुई है। इसकी वजह से कुछ अभिनेत्रियों ने भोजपुरी सिनेमा जगत में आने के बाद दूरियां बना ली। वहीं दूसरी तरफ कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो कास्टिंग काउच के कारण भी भोजपुरी इंडस्ट्री में आना नहीं चाहती।

अगर कोई अभिनेत्री यादव के साथ काम कर लेती है, तो उसे सिंह और पांडेय के साथ काम नहीं मिलता। इंडस्ट्री में महिलाओं को पूरी तरह से पुरुष ही काम दिलवाते हैं। बिना इनकी मर्जी के किसी को भी काम नहीं मिलता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago