Categories: Entertainment

जाने क्या है 55 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फरिया का हाल, क्या करती हैं अब वह

जैसा की आप सभी को पता ही है कि देश दुनिया  में साल में काफी सारी प्रतियोगिताएं होती हैं। जिनमें से एक है सौंदर्य प्रतियोगिता। आपको बता दें इस प्रतियोगिता में भारत के सुंदरियां भी भाग लेती हैं और देश विदेश में भारत का नाम रोशन करती है। इस प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स और फिर मिस अर्थ जैसी 3 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती है।

आपको बता दें इन तीनों ही प्रतियोगिताओं में भारत की सुंदरियां अपना बेमिसाल प्रदर्शन करती  हैं और फिर खिताब जीतकर देश का नाम गौरव से बढ़ाती हैं। बता दें कि सन 1966 में मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला रीता फारिया थी।

जाने क्या है 55 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फरिया का हाल, क्या करती हैं अब वहजाने क्या है 55 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फरिया का हाल, क्या करती हैं अब वह

उसके बाद बहुत सी सुंदरियों ने यह खिताब अपने नाम किया। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको विश और ब्रह्मांड सुंदरियों के बारे में बताएंगे कि वह कौन है और क्या करती है। तो पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

जैसा की आप सभी को पता ही है कि 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत में वापस आया है जो कि  हरनाज़ कोर सिंधु लाई हैं। वह भारत की तीसरी महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीता है। मिस यूनिवर्स का ताज पहनने से पहले ही हरनाज ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री कर चुकी है। अब वह दो पंजाबी फिल्मों में नजर आने वाली है।

अब आपको मिलवाते है ऐसी ही ताज जीतने वाली सुंदरियों से।

रीता फार‍िया

इस लिस्ट में पहला नाम रीता फार‍िया आता है। इन्होंने सबसे पहले मिस बॉम्बे क्राउन जीता था। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंड‍िया कॉन्टेस्ट में भाग लिया लेक‍िन यह ताज यास्मीन दाजी के सिर सजा। 1966 में रीता ने मिस वर्ल्ड में भाग लिया और जीत गईं।

रीता सौंदर्य के अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम दर्ज करवाने वाली पहली भारतीय मह‍िला हैं। वे एक फिज‍िशयन भी हैं। 1971 में रीता ने एंडोक्राइनोलॉज‍िस्ट David Powell से शादी कर ली। दो बेट‍ियां Dierdre और Ann Marie के जन्म के बाद रीता पर‍िवार के साथ डबल‍िन श‍िफ्ट हो गईं।

ऐश्वर्या राय

इसमें अगला नाम बॉलीवुड की हुस्न की मल्ल‍िका का आता है। अब तो समाज ही गए होंगे कि हम ऐश्वर्या राय की बात कर रहे है। इन्होंने और सुष्म‍िता सेन ने एक ही साल में दो अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स के जीत का ताज भारत के नाम किया था। ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं।  मिस वर्ल्ड बनने के बाद ही उनके पास बॉलीवुड के ऑफर्स आने शुरु हो गए थे।

ऐश्वर्या ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नही देखा। बता दे, साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभ‍िषेक बच्चन से शादी कर ली। शादी के बाद ऐश्वर्या ने कम फिल्में की, हालांक‍ि बड़े पर्दे पर उनकी सक्र‍ियता आज भी है। ऐश्वर्या मण‍ि रत्नम की अपकमिंग फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली हैं।

डायना हेडन

इस लिस्ट में डायना हेडन का नाम भी आता है। इन्होंने 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद डायना ने फिल्मों की ओर रुख किया, लेक‍िन यहां पहचान बनाने में नाकामयाब हुईं।  वे बिग बॉस 2 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। डायना ने 2013 में लॉस वेगस के कंट्री क्लब में अमेर‍िकन बिजनेसमैन Collin Dick से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं। डायना अब कैमरे से दूर हैं अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही है।

युक्ता मुखी

आपको बता दे, युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ख‍िताब अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद युक्ता ने फिल्मों में जाने का सोचा लेक‍िन उन्हें यहां सफलता नहीं मिली। युक्ता ने 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन Prince Tuli से शादी रचाई थी। लेक‍िन यह शादी ट‍िक नहीं पाई और 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। उन्हें 2019 में फिल्म गुड न्यूज में देखा गया था। इस बात से इतना तो क्ल‍ियर है कि युक्ता पर्दे पर अपनी सक्र‍ियता को बरकरार रख रही हैं।

प्र‍ियंका चोपड़ा

इस महिला को तो आप सभी जानते ही होंगे। ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद वे फिल्मों में आईं और यहां भी अपनी प्रतिभा से सभी के दिल में जगह बनाई । अब वे हॉलीवुड में झंडे गाड़ रही हैं।

मानुषी छ‍िल्लर

इस लिस्ट में मानुषी छ‍िल्लर का भी नाम आता है। इन्होंने  2017 में मिस वर्ल्ड का ख‍िताब अपने नाम था।  ख‍िताब जीतने के बाद मानुषी कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही मानुषी ‘पृथ्वीराज’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अपनी पहली फिल्म में ही मानुषी सुपरस्टार अक्षय कुमार संग काम कर रही हैं।

सुष्मिता सेन

आपको बता दे, मिस यून‍िवर्स का ख‍िताब जीतने वाली पहली भारतीय मह‍िला और कोई नहीं बल्क‍ि सुष्म‍िता सेन थीं। उन्होंने 1994 में यह ताज जीत भारत का नाम इत‍िहास में रच दिया था। 1994 में जीत का यह दिन देश के लिए दोहरी खुशी लेकर आया था। मिस यून‍िवर्स बनने के बाद सुष्म‍िता के पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और आज भी कैमरे पर एक्ट‍िव हैं। जल्द ही सुष्म‍िता सेन की वेब सीरीज आर्या 2 आने वाली है।

लारा दत्ता

यह भी आप जान ले लारा दत्ता मिस यून‍िवर्स का टाइटल जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। उन्होंने साल 2000 में देश को इस गर्व का हकदार बनाया था। मिस यून‍िवर्स बनने के बाद लारा ने फिल्मों में हाथ आजमाया और काफी हद तक कामयाब भी रहीं।  उन्होंने टेन‍िस स्टार महेश भूपत‍ि से शादी की है। लारा की कुछ समय पहले रिलीज फिल्म बेल बॉटम में इंद‍िरा गांधी के रोल में देखा गय था। हाल ही में उनका वेब शो ह‍िकप्स एंड हूकप्स रिलीज हुआ है।

न‍िकोल फार‍िया

आपको बता दे, इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ का ख‍िताब आज तक सिर्फ एक भारतीय निकोल फार‍िया के नाम है। निकोल ने 2010 में मिस अर्थ का ख‍िताब जीता था। वे एक इंड‍ियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। मिस अर्थ का ताज पहनने के बाद न‍िकोल ने शो ब‍िजनेस में एंट्री की। वे फिल्म यार‍ियां में नजर आई थीं।  पिछले साल जनवरी 2020 में न‍िकोल ने रोहन पवार से शादी रख ली।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

3 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago