Categories: Faridabad

अब आसान होगा फरीदाबाद से गुरुग्राम जाना, साथ ही दिल्ली वासियों को भी मिलेगा मेट्रो के बने नई रूट से फायदा

दिल्ली और हरियाणा के लोगों का मेट्रो से सफर आने वाले समय में और भी आसान होने जा रहा है।‌ आपको बता दें कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों के लिए बड़ी राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद को गुरुग्राम मेट्रो से जोड़ने का फैसला कर लिया है। और दोनों शहरों को मेट्रो से जोड़ने का रूट एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के प्याली चौक से निकलते हुए बनाया जाएगा। यानी अब फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच सीधे सफर कर लेंगे और अभी तक ऐसी सुविधा नहीं है। साथ ही लोगों को मेट्रो एक्सचेंज करना पड़ता है और समय भी बर्बाद होता है।

साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन स्तर में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच मेट्रो रूट की लंबाई 32. 14 किलोमीटर है। साथ ही इस रूट पर 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। और इनमें फरीदाबाद के तरफ से बाटा चौक, प्याली चौक शहीद भगत सिंह मार्ग, बड़खल, पाली चौक, पुलिस चौकी मानगढ़ पर मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शामिल है।

अब आसान होगा फरीदाबाद से गुरुग्राम जाना, साथ ही दिल्ली वासियों को भी मिलेगा मेट्रो के बने नई रूट से फायदा

साथ ही वही गुरुग्राम क्षेत्र में ग्वाल पहाड़ी सेक्टर 56 सुशांत लोक सुशांत लोक फेज 3 रोजवुड सिटी और वाटिका चौक पर मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

साथ ही आपको बता दें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन में बताया कि परियोजनाओं की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जब डीपीआर तैयार हो जाएगी तो, उसे मंत्री परिषद के समक्ष रखा जाएगा और मंत्री परिषद के अनुमोदन के बाद ही डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। साथ ही यहां से मंजूरी मिलने के बाद अन्य कानूनी बाधाओं को दूर करते हुए इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

और इस रूट पर मेट्रो संचालन शुरू होने से फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच सफर करना बहुत आसान हो जाएगा। इससे ना सिर्फ फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को फायदा होगा बल्कि हरियाणा से सटे दिल्ली के लोगों का भी सफर काफी आसान हो जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है, कि दिल्ली मेट्रो के सहयोग से इस रूट का विस्तार किया जाएगा।

साथ ही आपको बता दें एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने मेट्रो रोड प्याली चौक से निकलने के लिए दिल्ली मेट्रो को लेकर हरियाणा सरकार के समक्ष काफी लंबा संघर्ष भी किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago