Categories: Featured

दूल्हे से शादी करने घोड़ी पर सवार होकर पहुंचीं दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ

ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो काफी समय तक चर्चाओं में बने रहते हैं। यह मामला भी ऐसा ही है। आपने भी अबतक दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर बारात के साथ अपनी दुल्हन को लाने के लिए जाते हुए देखा होगा, लेकिन बिहार में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जब शादी के जोड़े में सजी धजी और हाथ में मेहंदी लगाए दुल्हन घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ अपने दूल्हे को लेने उसके दरवाजे तक पहुंच गईं।

लोग इस शादी की चर्चा हर जगह कर रहे हैं। लोगों की अपनी – अपनी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। शादी की चर्चा अब जोरशोर चल रही है। गया के चांदचैरा की दुल्हनिया अनुष्का गुहा का विवाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता के जीत मुखर्जी से हुई।

dulhan

आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस शादी ने काफी कुछ सिखाया है। शादी में दुल्हन घोड़े पर बैठकर बड़े शान से अपने दूल्हे को लेने के लिए उसके होटल पहुंची और दूल्हे के घरवालों ने बारात का स्वागत किया। इस दौरान बारात में शामिल महिलाएं डांस रही थीं। आसपास के लोग सड़क पर निकलकर इस अनोखी बारात को देख रहे थे।

बारात को देखते हुए लोगों के मुँह से यही निकल रहा था कि आखिर यह मामला क्या है लेकिन बारात के स्वागत के बाद दूल्हा कार से दुल्हन के पीछे-पीछे जयमाला स्टेज तक पहुंचा। इस दौरान वर-वधू दोनों पक्ष के लोग भी शामिल हुए। घोड़ी पर सवार होकर बारात निकालने वाली दुल्हन अनुष्का कोलकाता में इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत हैं।

सोशल मीडिया पर यह शादी ट्रेंडिंग हो गयी है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। बारात को लेकर दुल्हन अनुष्का ने कहा कि आज के समय में भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है, लड़कियों को लड़कों के बराबरी लाने के लिए ऐसे अभियान की जरूरत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago