Categories: Crime

हरियाणा: अपने ही दोस्त को दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, मामूली वजह पर हुआ था विवाद

बच्चे के पैदा होने के बाद कुछ रिश्ते उसे पहले से ही मिलते हैं लेकिन कुछ रिश्ते वह खुद बनाता है। दोस्ती का रिश्ता भी ऐसा ही है। कहते है दोस्ती का रिश्ता खून के रिश्ते से भी बढ़कर होता है। दोस्त अगर मुश्किल में हो तो व्यक्ति को अगर अपनी जान की बाजी भी लगानी पड़ जाए तो वह पीछे नहीं हटता। लेकिन पानीपत से एक एस मामला सामने आया है जहां दोस्तों ने मामूली झगड़े में अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

यह मामला पानीपत की आरके पुरम कॉलोनी का है, जहां रात के करीब ढाई बजे तीसरी मंजिल की छत पर सो रहे 3 दोस्तों का झगड़ा हो गया।

हरियाणा: अपने ही दोस्त को दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, मामूली वजह पर हुआ था विवाद

झगड़ा देख मृतक सूरज के पिता उठे और तीनों को समझा बुझाकर सुला दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद तीनों में फिर झगड़ा हो गया और 15 साल के सूरज को 2 दोस्तों ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

परिजनों ने दोनों युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने दोनों युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं परिजनों की माने तो वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन सुबह ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतक सूरज का परिवार लंबे वक्त से बिहार से आकर पानीपत में मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। वहीं मृतक सूरज अपने दोस्तों के साथ मिलकर डीजे का काम करता था।

बहरहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है और ये तलाशने की कोशिश कर रही है कि आखिर तीनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। इसके लिए सूरज के पिता से भी पूछताछ की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago