Categories: IndiaTrending

Weather Alert: आने वाले 4 दिन लोगों के लिए बनेंगे मुसीबत, IMD ने भारी बारिश की दी चेतावनी

जैसे-जैसे दिसंबर का महीना खत्म हो रहा है, तापमान में कुछ दिनों पहले हुई अचानक बढ़ोतरी होने के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर पश्चिमी इलाकों में चक्रवाती सर्कुलेशन बन गया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब की तरफ से जानकारी दी गई है कि आने वाले चार दिन लोगों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। 26 से 29 दिसंबर तक बारिश और पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रवेश कर रहा है, जिसकी वजह से पंजाब और राजस्थान व उत्तर पश्चिमी हरियाणा पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बन गया है।

Weather Alert: आने वाले 4 दिन लोगों के लिए बनेंगे मुसीबत, IMD ने भारी बारिश की दी चेतावनी

पवनों की दिशा में बदलाव हो गया है। पवनें दक्षिणी पूर्वी हो गई हैं। उनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली और पछुआ पवनों के मिलन से 26 से 29 दिसंबर तक हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

26 दिसंबर से सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दोपहर तक महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद जिलों और एनसीआर दिल्ली आदि पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी।

30 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा और पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नमी बढ़ने की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होग।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago