Categories: Sports

साल 2021 में रहा हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, घुटने में चोट के बावजूद इस खिलाड़ी ने खेला था मैच

पांच दिन बाद साल 2021 खत्म होने वाला है और यह साल हरियाणा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। खेलों की बात करें तो राष्ट्रीय हो या अंतर्राष्ट्रीय हर स्तर पर हरियाणा ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सीधे तौर पर कहें तो यह साल खिलाड़ियों के नाम रहा। इस साल टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के पानीपत के नीरज चोपड़ा हों या पैरालंपिक खिलाड़ी सुमित अंतिल दोनों भारत को जेवलिन थ्रो में गोल्ड दिलाया। भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

महामारी के दौरान भी साल 2021 में आयोजित हुए तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स ने हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया।

साल 2021 में रहा हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, घुटने में चोट के बावजूद इस खिलाड़ी ने खेला था मैच

सबसे पहले बात करते उस खिलाड़ी की जिसने एथलेटिक्स में पहली बार देश को गोल्ड दिलाया। जी हां, हम बात कर रहे हैं गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की जिन्होंने जेवलिन थ्रो में 87.58 मीटर का भाला फेंककर इतिहास रच दिया।

वहीं हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने भी टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। बता दें कि रवि दहिया सोनीपत जिले के नाहरी गांव के रहने वाले हैं। वह एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इन्होंने महज सात साल की उम्र में अखाड़े में कदम रख दिया था और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

इसके बाद नाम आता है बजरंग पुनिया का। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। बजरंग भी सोनीपत जिले से ताल्लुक रखते हैं। जानकारी के अनुसार ओलंपिक्स खेलों से पहले वह अपने घुटने की चोट से परेशान रहते थे। इस कारण गोल्ड मेडल लाने में कामयाब नहीं हो पाए।

वहीं हरियाणा के पैरालंपिक के खिलाड़ियों ने भी देश को गर्वांवित किया। अपने प्रदर्शन से इन्होंने न सिर्फ हरियाणा का बल्कि भारत का नाम भी ऊंचा किया। सुमित अंतिल ने भाला फेंक में गोल्ड के साथ साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इन्होंने 68.55 मीटर का भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अब बात करते हैं 19 वर्षीय शूटर मनीष नरवाल की जिन्होंने पिस्टल शूटिंग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद सिंहराज अडाना ने शूटिंग में रजत पदक जीता। वहीं पैरा-आर्चर हरिंदर सिंह ने तीरंदाजी में कांस्य पदक हासिल किया है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2021 हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहा। इन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। बता दें कि इस बार ओलंपिक में हरियाणा के कुल 31 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। पूरे देश को अपने छोरों पर गर्व है और उनसे उम्मीद है कि आगे भी वह ऐसे ही देश और हरियाणा का नाम रोशन करें। इस बार भारत ने ओलंपिक्स में कुल सात मेडल और पैरालंपिक में 19 मेडल हासिल किए। उम्मीद है कि अगले अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत इससे भी ज्यादा मेडल जीते।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago