Categories: Government

जानिए कैसे कोरोना के कारण हरियाणा सरकार को अप्रैल माह में हुआ कई हजार करोड़ का नुकसान

वैश्विक महामारी घोषित किए जा चुके कोरोना वायरस के चलते पूरे देश भर में करीब ढाई महीने तक लॉकडाउन की स्थिति रही जिसका खासा असर लोगों के सामान्य जीवन पर पड़ा वही इस लॉक डाउन का असर सरकार की कमाई पर भी देखने को मिला और सरकारी कमाई भी इससे खास तौर पर प्रभावित हुई।

इस वर्ष अप्रैल माह में हरियाणा सरकार की कमाई अप्रैल माह वर्ष 2019 के मुकाबले 55% कम हुई है जिससे साफ पता चलता है कि इस घातक वायरस ने लोगों के जीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी चरमरा कर रख दिया है।

जानिए कैसे कोरोना के कारण हरियाणा सरकार को अप्रैल माह में हुआ कई हजार करोड़ का नुकसान

हरियाणा राज्य में बीते वर्ष अप्रैल महा 2019 में जीएसटी, राजस्व कर, वाहनों पर कर, सड़क परिवहन और खनन सहित विभिन्न स्त्रोतों से 5430.79 करोड़ रुपए की राजस्व राशि एकत्रित की थी। वही इस वर्ष अप्रैल माह वर्ष 2020 में कोरोना महामारी और लॉक डाउन के चलते हरियाणा सरकार केवल 2,449.31 करोड़ रुपए राजस्व राशि एकत्रित करने में सफल हो पाए है। जो पिछले वर्ष के अप्रैल माह की तुलना में 55% कम है।

हरियाणा सरकार को वर्ष 2020 के वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने प्रदेश सरकार की सभी नीतियों पर पानी फेर दिया और सरकार को करीब 3000 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।

यह सभी आंकड़े हरियाणा वित्त विभाग द्वारा गुरुग्राम निवासी असीम ताक्यार द्वारा लगाई गई आरटीआई के प्रतिउत्तर में दिए गए है। आरटीआई कार्यकर्ता असीम ने 2019-20 और 2020-21 के लिए हरियाणा की प्राप्तियों और व्यय एवं अंतिम खातों का विवरण मांगा था। जिसके बाद इन आंकड़ों का खुलासा हो सका है। हालाकि हरियाणा वित्त विभाग द्वारा अप्रैल माह वर्ष 2020 के बाद के आंकड़ों को देने से मना कर दिया गया है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जो राजस्व, उत्पाद शुल्क, उद्योग और वाणिज्य के साथ – साथ श्रम विभाग को भी संभालते हैं उनका कहना है कि अर्थव्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे है।

जिसके चलते अभी तक उद्योग क्षेत्र को कई छूट दी गई हैं, एमएसएमई क्षेत्र के लिए राज्य द्वारा एक विशेष पैकेज की घोषणा की गई है। चौटाला ने कहा कि हम उन प्रवासी मजदूरों का परिवहन खर्च वहन करने की पेशकश कर रहे हैं जो राज्य में वापस आने और कुछ विशिष्ट क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago