Categories: Uncategorized

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नितिन गडकरी ने की यह बड़ी घोषणा, हर तरफ हो रही हैं तारीफ

आज के समय में सभी वाहन चलाने के शौकीन है। लेकिन पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देख कोई वाहन खरीद ही नहीं पाता। इसी को देखते हुए सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  ने इलेक्ट्रिक वाहन  को लेकर एक बहुत ही अहम जानकारी दी है। इस जानकारी की खूब चर्चाएं हो रही है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर क्या बयान दिया? इसे लेकर क्यों हो रही है खूब चर्चाएं? साथ ही साथ हम आपको कई अन्य जानकारियां भी देने वाले हैं। तो खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।

आपको बता दे अभी इस बारे में नितिन गडकरी ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले 2 वर्षों में भारत के रहने वाले आम नागरिक भी इलेक्ट्रिक वाहन  बहुत ही आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के युवा भी इलेक्ट्रिक वाहन की ओर लगाव रखने लगे हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नितिन गडकरी ने की यह बड़ी घोषणा, हर तरफ हो रही हैं तारीफ

आपको बता दे, सिर्फ इतना ही नहीं कई लोग तो ऐसे हैं, जो इको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की चाहत रखते हैं। उन लोगों के लिए नितिन गडकरी खुशखबरी लेकर आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पेट्रोल डीजल को लेकर भी एक बयान भी दिया है।

बता दे,  नितिन गडकरी  ने इस बात की जानकारी दी है कि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ने अपना उत्पादन बढ़ा दिया है। उत्पादन बढ़ाने से वाहनों की कीमतों में गिरावट आएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर पाएंगे। इन वाहनों के प्रयोग से हमारे देश में प्रदू षण की भी कम होगा। इसके लिए कई जगह चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।

आपको बता दे, अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते है, तो कुछ समय बाद यह वाहन खरीदे के लिए अच्छा है। खबरों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को कीमतों में छूट मिलने वाली है।हालांकि कितनी छूट होगी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बताते चलें कि इस बात की अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है कि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर छूट मिलेगी। नितिन गडकरी ने अपने बयान में कहा है कि सिर्फ 2 साल में पेट्रोल से भी कम कीमत में मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago