देश में महामारी का कहर जारी है। इसका नया वेरिएंट महामारी की गति से भी तेजी से फैल रहा है। इसलिए सरकार इसको लेकर पहले से भी ज्यादा सतर्क दिखाई दे रही है। राजधानी दिल्ली में भी नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसको देखते हुए पाबंदियां और भी ज्यादा सख्त कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में महामारी के मामले बढ़ने पर कहा कि दिल्ली में ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) के तहत येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अब राधानीयेलो अलर्ट के अनुसार में पाबंदियां लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महामारी के मामले अभी हल्के हैं। संक्रमण बढ़ने के बावजूद ऑक्सीजन या वेंटीलेटर के इस्तेमाल में कोई वृद्धि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महामारी के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए सरकार पहले के मुकाबले 10 गुना अधिक तैयार हैं।
किस स्थिति में लगता है येलो अलर्ट
लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत या फिर लगातार सात दिनों की अवधि के दौरान 1500 से अधिक या फिर औसत 500 ऑक्सिजन बेड अस्पतालों में सात दिनों तक भरे रहें। तब महामारी का येलो अलर्ट जारी किया जाता है।
अगले कई दिनों तक यह जारी रहता है। अगर सरकार येलो अलर्ट जारी करती है तो इसके तहत कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। दिल्ली में ओमीक्रोन के 160 से ज्यादा मामले हैं।
जानें क्या खुला क्या बंद?
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…