Categories: EntertainmentTrending

जानें क्या हुआ सलमान खान को काटने वाले सांप का? पिता सलीम खान ने दिया यह बयान

जैसा कि सबको पता ही है कि शनिवार को सलमान खान को उनके फॉर्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था।जिसके बाद उनको जल्द से जल्द हॉस्पिटल भेज दिया गया था। इस दुखद खबर ने उनके तमाम फैन्स को बहुत चिंता में डाल दिया था। जिसके बाद में पता चला की जो सांप ने उनको काटा था उस में विष ना के बराबर था। यह खबर सुनकर उनके फैंस को थोड़ी राहत मिली क्योंकि सांप के अंदर जहर नहीं था। कुछ घंटे के इलाज के बाद सलमान को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। जिसके बाद सलमान को चाहने वालों ने राहत की सांस मिली। सलमान के पिता सलीम ने इस बारे में खुलकर बात की।

सलमान के पिता सलीम खान‌ ने बताया कि रात बहुत हो गई थी और सलमान अपने कमरे में थे और फिर अचानक से उन्हें अपने हाथ में दर्द महसूस हुआ। सलमान ने देखा तो पता चला कि उन्हें सांप ने काट लिया है। ऐसे में सलमान को अस्पताल में भर्ती करवा कर एक इंजेक्शन दिया गया और कुछ ही घंटों बाद उन्हें घर जाने के लिए कह दिया गया।

जानें क्या हुआ सलमान खान को काटने वाले सांप का? पिता सलीम खान ने दिया यह बयान

उसके बाद सलीम खान ने आगे बोला कि यह तो नहीं पता चला कि आखिर सांप सलमान खान के कमरे में कहां से आ गया और घुस कर छुपा हुआ था मगर सांप को पकड़कर बाद में जंगलो के बीच छोड़ दिया गया।

सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि रायगढ़ स्थित में पनवेल के फार्म हाउस और आसपास के गांवों में सांपों के द्वारा काटे जाने की घटनाएं बहुत आम बात होती है। आसपास के जगहों में सांप पाए जाते हैं, और लोगों को काटने की घटनाएं भी अब वहां के लोगों को डराती नहीं करती हैं।

सलीम खान ने आगे कहा कि बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि 97% सांप ज्यादा जहरीले नहीं होते हैं और देखा जाए तो बिल्कुल 3% सांपों में ही जहर पाया जाता है। ऐसे में अधिकांश सांपों को लेकर लोगों में बैठा डर ओर खौफ बेवजह ही होता है। सलमान को सांप को काटे जाने की खबर को न्यूज चैनलों ने बहुत ज्यादा तूल दे दिया गया है।

सलीम खान से जब पूछा गया कि अब क्या सलमान खान का जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा? इसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा… क्यों नहीं मनाया जाएगा? बिल्कुल मनाया जाएगा। अभी सबकुछ ठीक-ठाक है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago