Categories: Trending

New Year पार्टी प्लान करने से पहले जानें कहां लगा है कर्फ्यू, क्या है प्रशासन की गाइडलाइन

जैसा कि आपको पता है कि साल 2021 आज खत्म हो जाएगा। अब नया साल आने वाला है। जाहिर सी बात है 31 दिसंबर यानी आज शाम को सभी जश्न और पार्टी के मूड में होंगे। सभी सोच रहे होंगे हम फरीदाबाद की इस मशहूर जगह पर मजे करने जायेंगे। लेकिन एक चीज और आपको याद ही होगी कि महामारी का ओमिक्रॉन वेरिएंट भी देश में काफी तेजी से बढ़ रहा है।

अब ऐसे में बढ़ते मामलों को देख प्रशासन पार्टियों में लगाम लगाने का सोच रही है।अब सभी सोच रहे होंगे, ऐसे कैसे हम नए साल का स्वागत करेंगे। तो नए साल का स्वागत तो होगा लेकिन तरीका बदलना होगा। अब क्या तरीका होगा यह जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

New Year पार्टी प्लान करने से पहले जानें कहां लगा है कर्फ्यू, क्या है प्रशासन की गाइडलाइन

आपको बता दे, देश में कई राज्य सरकारों ने महामारी से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। साथ ही महामारी से बचने के लिए सख्ती बरतने के लिए भी कहा है। अगर आप पार्टी करने वाले हैं तो पहले जान लें कहां क्या और कैसी रोक लगी है।

आपको बता दे, साल 2022 के पहले दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने की वजह से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दे, इसी वजह से वहा पर नाइट कर्फ्यू लग चुका है, जोकि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लग रहा है। बता दे,  रेस्टोरेंट, बार आदि को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए है।

मुंबई वाले ध्यान दे:

बता दे, अगर आप 31 दिसंबर को मुंबई में होंगे तो आपको नए साल की पार्टी से पहले जारी गाइडलाइंस और पाबंदियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बता दे, बीएमसी ने शहर में अंदर या खुली जगहों में किसी भी तरह की न्यू ईयर सेलिब्रेशन या पार्टी करने पर पाबंदी लगा दी है।

बता दे, मुंबई पुलिस ने भी 31 दिसंबर की रात रेस्टोरेंट, क्लब, होटल या किसी भी खुली जगहों में पार्टी करने पर रोक लगा दी है। मुंबई में यह रोक 7 जनवरी 2022 तक जारी रहेगी। आप रेस्टोरेंट से और स्विगी या जोमेटो जैसी ऐप बेस्ट सर्विस देने वाली कंपनी से खाना ऑर्डर कर मंगा सकते हैं।

चेन्नई में रखे यह ध्यान:

महामारी के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने भी गाइडलाइंस जारी कर दी है। चेन्नई में न्यू ईयर के मौके पर शहर की सड़कों पर गाड़ियों के पर रोक लगा दी है। यह रोक 31 दिसंबर और 1 जनवरी की के दौरान  रात में 12 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए लगाई गई है।

पुलिस ने लोगों से 31 दिसंबर को रात 12 बजे से पहले अपने घर वापस जाने के लिए कहा है। जरूरी सर्विस और इमरजेंसी सेवा पर कोई रोक नहीं होगी। साथ ही 31 दिसंबर को रात 9 बजे से बीचेज से सटी सड़कों पर गाड़ियों की पार्किंग या मूवमेंट पर रोक लगाई है।

बेंगलुरु में भी नाकेबंदी:

महामारी के खतरे को देखते हुए न्यू ईयर ईव पर बेंगलुरु में भी पुलिस 31 दिसंबर की रात पूरी नाकेबंदी करने वाली है। शहर में सख्त प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि इसमें आप सहयोग करें।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago