HomeTrendingइस शहर में इंसान की बजाए पक्षियों के लिए पार्क बना, जहां...

इस शहर में इंसान की बजाए पक्षियों के लिए पार्क बना, जहां पक्षी आकर दाना भी चुगेंगे और पानी भी पिएंगे

Published on

वैसे तो आज तक आपने हर जगह पार्क की सुविधा देखी होगी। जहां सुभा शाम लोगों का तांता भी लगा रहता है। मगर आपने कभी देखा है इंसानों की तरह पशु पक्षी के लिए भी स्पेशल पार्क बनाया जाए। तो अब आपको सुन कर हैरानी होगी कि हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर में पक्षियों को समर्पित करते हुए लाखों रुपए की लागत से एक पार्क बनाया जा रहा है।

सबसे खास बात तो यह है कि इस पार्क का नाम है दाना-पानी, यानि कि पार्क में पक्षी आकर दाना भी चुगेंगे और पानी भी पिएंगे। बल्लभगढ़ शहर दिल्ली से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसा है और यह एक ऐतिहासिक शहर माना जाता है। कभी राजा बल्लू की नगरी के तौर पर पहचान रखने वाला यह शहर आज दिल्ली एनसीआर का प्रमुख हिस्सा है तथा फरीदाबाद जिले के अंतर्गत आता है।

इस शहर में इंसान की बजाए पक्षियों के लिए पार्क बना, जहां पक्षी आकर दाना भी चुगेंगे और पानी भी पिएंगे

इस पार्क की विशेषता यह होगी कि वहां ना केवल इंसान भी आएंगे, बल्कि पक्षियों के लिए विशेष तौर पर दाना पानी का प्रबंध भी रहेगा। इस पार्क के निर्माण पर आने वाला खर्च कैबिनेट मंत्री अपने सरकारी फंड से एलॉट कर रहे हैं। इसके अलावा भी बल्लभगढ़ क्षेत्र की भीमसेन कालोनी तथा पंजाबी वाडा में सडक़ों के निर्माण कार्य को आंरभ करवाएंगे।

इस शहर में इंसान की बजाए पक्षियों के लिए पार्क बना, जहां पक्षी आकर दाना भी चुगेंगे और पानी भी पिएंगे

गौरतलब, पार्क के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपए की लागत आएगी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विशेष तौर पर इस पार्क का निर्माण करवाया है। वह खुद इस पार्क का उदघाटन करेंगे। पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमी मूलचंद शर्मा का मानना है कि इंसानों के लिए तो देश में लाखों पार्क हैं, मगर बढ़ते शहरीकरण के बीच पक्षियों के लिए ऐसे स्थान बहुत सीमित रह गए हैं, जहां उन्हें दाना व पानी मिलता हो।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this