Categories: Crime

चार अज्ञात युवकों ने बीजेपी विधायक की कार को किया आग के हवाले, पहले कार का शीशा तोड़ हुए थे फरार

चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित एमएलए हॉस्टल में देर रात उस वक्त हड़कंप मचा जब कुछ अज्ञात युवकों द्वारा भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार को आग के हवाले कर दिया गया था।

दरअसल, अज्ञात द्वारा आग लगाने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हुए थे। जिसके तुरंत बाद सेक्टर- तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच को तेज कर दिया गया हैं। वैसे तो जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात मंगलवार रात साढ़े 12 बजे की है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए हॉस्टल में संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने चंडीगढ़ पुलिस को बताया गया था कि कार में सवार तीन युवक आए थे।

चार अज्ञात युवकों ने बीजेपी विधायक की कार को किया आग के हवाले, पहले कार का शीशा तोड़ हुए थे फरार

सबसे पहले तो एक युवक द्वारा कार से उतरकर पहले फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़ा और फिर फरार हो गए। इसके बाद भी उनका मन नही भरा वह आरोपी फिर वापस आए और कार में आग लगा दी। इस दौरान संतरी अमित देशवाल ने आरोपियों का पीछा किया, जहां उन्होंने आरोपियों के साथ हाथापाई भी हुई। बावजूद आरोपी मौके से फरार हो गए।

कार में आग की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहां पर अन्य कारें भी खड़ी थीं। विधायक प्रमोद विज ने इसे साजिश करार दिया। उनका आरोप है कि वहां पर अन्यि कारें भी पार्क थीं। केवल मेरी कार में ही आग क्यों लगाई गई। वहीं, सीसीटीवी में भी एक युवक आग लगाता नजर आ रहा है।

दरअसल मंगलवार को हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्ताार था। इसी आयोजन में शामिल होने के लिए पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज भी चंडीगढ़ गए थे। रात को अचानक कार में आग लगने की सूचना मिली। जब जाकर देखा तो कार लगभग जल चुकी थी। पुलिस ने दमकल की सहायता से आग बुझाई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो एक युवक कार में आग लगाता नजर आ रहा है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं विधायक प्रमोद विज का कहना है कि सीसीटीवी में साफ है कि युवक ने कार में आ लगाई। ये कोई हादसा नहीं है। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए। मेरी कार में जानबूझकर आग लगाई गई है। विधायक ने कहा, मेरी किसी से कोई दुश्महनी नहीं है। ये किसी शरारती तत्व का काम है। वहीं, एमएलए हास्टसल के अंदर आगजनी की इस घटना से हड़कंप मचा है। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

deepika gaur

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago