Categories: IndiaTrending

नए साल पर सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें एक जनवरी 2022 का नया रेट

नये साल पर देश की जनता को सरकार ने कई तोहफे दिए हैं। अब गैस कंपनियों ने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। यह कटौती 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। IOCL के अनुसार एक जनवरी 2022 को दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 रुपए घटकर 1998.5 हो गई हैं। वहीं 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 2101 रुपये थी। चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे।

नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर अब आज से 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में सौ रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई थी।

बता दें कि नये साल पर केवल कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ही कटौती हुई है, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। 2021 में अक्टूबर में घरेलू सिलेंडर के दम बढ़ाए गए थे। यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई वासियों को घरेलू गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के 900 रुपये में मिलता रहेगा।

घरेलू सिलेंडर के ताजा रेट

ऐसे चेक करें अपने शहर के ताजा रेट

अपने शहर का रेट आप सरकारी तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले आईओसीएल की वेबसाइट cx.indianoil.in/webcenter/portal/customer/pages_productprice पर जाना होगा। पेज खुलने पर आप सबसे पहले स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और फिर डिस्ट्रीब्यूटर को सिलेक्ट करें। इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके एलपीजी गैस की नईं कीमतें होगी।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago