HomeUncategorizedइस महिला ने गलती से बटन दबाया और ऐसे 37 लाख रुपये...

इस महिला ने गलती से बटन दबाया और ऐसे 37 लाख रुपये की लग गई लॉटरी

Published on

किस्मत किसी भी समय बदल सकती है। किस्मत का कुछ भरोसा नहीं होता है। कभी भी यह बदल सकती है। लोग अपनी किस्मत बदलने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दुनिया का हर शख्स चाहता है कि एक दिन उसकी भी लॉटरी लगे। फिर इनाम के पैसों के सहारे वो अपने हर शौक को पूरा करे। इन दिनों एक महिला की किस्मत भी कुछ ऐसी चमकी कि लोग देखते रह गए।

लोग इस महिला को काफी लकी बता रहे हैं। हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। दरअसल, यह महिला लॉटरी वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन तभी इस महिला से गलत बटन दब गया। फिर क्या था। इस महिला की किस्मत ऐसी पलटी कि उसे पूरे 50 हजार डॉलर (37 लाख) की लॉटरी लग गई।

इस महिला ने गलती से बटन दबाया और ऐसे 37 लाख रुपये की लग गई लॉटरी

सोशल मीडिया पर यह मामला काफी वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग कमैंट्स कर रहे हैं। कब और किसकी किस्मत बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। मामला अमेरिका के मैरिलैंड का है। महिला एक लॉटरी वेंडिंग मशीन के पास खड़ी थी। इसी दौरान गलती से उसके हाथ से लॉटरी मशीन का एक बटन दब गया। बटन दबते ही मशीन से 50 हजार डॉलर का लॉटरी टिकट बाहर आ गया। देखते ही देखते इस महिला की किस्मत बदल गई।

इस महिला ने गलती से बटन दबाया और ऐसे 37 लाख रुपये की लग गई लॉटरी

भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। यह कहावत इस महिला पर एकदम ठीक बैठती है। महिला ने अधिकारियों को बताया है कि वह इस गलती से बेहद दुखी है, क्योंकि उसे लॉटरी खेलना पसंद नहीं है। लेकिन इसके बाद भी वह बेमन से उस टिकट को घर लेकर आ गई। महिला की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा, जब उसने मोबाइल पर लॉटरी टिकट को चेक किया, तो पता चला कि उसे पूरे 50 हजार डॉलर का इनाम मिला है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this