Categories: EntertainmentTrending

संजय ने जीनत अमान को भरी पब्लिक में बुरी तरह पीटा, इस वजह से सरेआम टूटा दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान आज 81 साल के हो चुके हैं। 3 जनवरी, 1941 को बंगलूरू में उनका जन्म हुआ था। 1964 में आई चेतन आनंद की फिल्म हकीकत से उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। संजय ने 70 के दशक में मेला, उपासना, धुंध और नागिन जैसी फिल्मों में काम किया। अपने 3 दशक तक करियर में उन्होंने करीब 30 फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2000 तक उन्होंने टीवी और फिल्मों में यादगार रोल किए। बचपन से ही वह एक्टर बनना चाहते थे। वह एक एक्टर होने के साथ साथ एक बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं।

संजय खान ने कई ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि वाले धारावाहिकों को भी डायरेक्ट किया है। संजय खान अपनी फिल्मों, निर्देशन और डायरेक्शन के अलावा अपनी लव स्टोरी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड के गलियारों में संजय खान और जीनत अमान के अफेयर के किस्से खूब गूंजते थे। खबरें तो यह भी थी कि जीनत अमान ने शादीशुदा संजय खान से चोरी छुपे शादी तक कर ली थी। फिल्म अब्दुल्लाह के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से शुरू हुए। संजय पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे।

इसलिए टूटा दोनों का रिश्ता

अब्दुल्लाह फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद संजय खान ने जीनत को फोन कर अपने साथ एक गाना शूट करने के लिए कहा लेकिन जीनत काफी बिजी थीं। डेट की कमी के चलते जीनत ने शूट से मना कर दिया जिसके बाद संजय खान भड़क उठे और फोन पर ही जीनत को खूब खरी खोटी सुनाईं।

जब जीनत संजय के घर पहुंचीं तब उन्हें पता चला कि संजय फाइव स्टार होटल ताज में पार्टी करने गए हैं। जिसके बाद जीनत घबराहट में वहां पहुंच गईं।

संजय ने जीनत अमान को पब्लिक में बुरी तरह पीटा

जीनत संजय को मनाने जब ताज होटल पहुंचीं तो वहां दोनों में बहस हो गई। फिर क्या था संजय ने पूरे स्टाफ के सामने ही जीनत अमान की पिटाई कर दी। जीनत का जबड़ा टूट गया था और दाहिनी आंख की रोशनी कमजोर पड़ गई। इस घटना के बाद जीनत ने संजय से रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया।

संजय खान ने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ में भी इस घटना का भी जिक्र किया है। कहा तो ये भी जाता है संजय खान की पत्नी जरीन कमरे से आईं और पति संजय खान को रोकने की बजाय उन्हें चीयर करने लगीं। 

शूटिंग के दौरान झुलस गए थे संजय

बता दें कि सीरियल टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान संजय खान बुरी तरह झुलस गए थे। दरअसल 8 फरवरी 1990 को टीपू सुल्तान के सेट पर जब आग लगी तब वहां करीब 40 लोग मौजूद थे। इस हादसे में खुद संजय खान भी जल गए थे। उनका शरीर 65 फीसदी तक जल चुका था। 13 दिन में उनकी 73 सर्जरी हुई थी, आज भी उनके चेहरे पर इसके निशान देखे जा सकते हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago