Categories: EntertainmentPolitics

महामारी के समय में गरीबों के मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लड़ेंगे पंजाब में चुनाव, जल्द करेंगे पार्टी का ऐलान

सोनू सूद बॉलीवुड जगत का एक जाना माना नाम है। वह अपने एक्शन और एक्टिंग के लिए जाने-माने और लोकप्रिय अभिनेता है। अब सियासी सफर में भी वे अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। सोनू सूद को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है।उन्होंने महामारी के समय में उनकी बहुत मदद की थी। आपको बता दें आने वाले 10 दिनों में सोनू सूद अपनी पार्टी का ऐलान कर देंगे। राजनीति में उतरने के बारे में सोनू सूद ने खुद जानकारी दी है। आइए जानते है क्या है इसके बारे में पूरी जानकारी।

आपको बता दें अभी यह चर्चा बहुत जोरो पर थी कि अभिनेता पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे।  इस बारे में जब उनसे पूछे गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है, ये सिर्फ अफवाहे हैं। सोनू सूद 4 जनवरी को जरूरतमंद लड़कियों और आशा वर्करों एक हजार साइकिल भी बांटेंगे।

आपको बता दें सोनू सूद काफी लंबे समय से अभिनेता रह चुके हैं। अब उनका राजनीतिक सफर शुरू होने की चर्चाएं हो रही हैं। आज सोनू सूद का बयान सामने आने के बाद अब यह तय हो गया है वह सियासी सफर में कूदने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोनू सूद की बहन मालविका पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान ही कर चुकी हैं।

आपको बता दें बीते महीने में भी सोनू ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहन मालविका के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उस समय सोनू ने पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात की थी  जिसके बाद उनके कांग्रेस में जाने की अटकलों ने कुछ दिनों तक जोर पकड़ा था।

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि सोनू सूद ने  महामारी के दौरान बेसहारा और गरीबों की मदद करने के लिए खूब तारीफ बटोरी थी। उन्होंने पूरे महामारी  में लोगों की मदद की। लॉकडाउन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा बखूबी निभाया था।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago