Categories: FaridabadHealth

महामारी से बचाव के लिए जिले में शुरू हुआ बच्चों का टीकाकरण, इस तरह से करवाये पंजीकरण

पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी द्वारा एवं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों से हरियाणा में कोरोना से बचाव हेतु बच्चों की सुरक्षा की शुरुआत हुई। जिसके तहत आज 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी बच्चों का टीकाकरण आरंभ हुआ।इसी कड़ी में आज सोमवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र स्थित नागरिक/बीके अस्पताल में स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा की उपस्थिति में एसजीएम नगर- 22 फुट के निवासी धीरज सिंह नाम के बच्चे ने पहली डोज लगवाई गई।



इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने सभी सभी परिवारों से निवेदन किया है कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व देश को सशक्त करने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा सभी तय सीमा अनुसार अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। आज से देश और प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा की शुरुआत हो चुकी है।उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही बच्चे सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों का पूर्व की भांति टीकाकरण चल रहा है। उन्होंने सभी से कोरोना से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाने का आग्रह किया। ताकि देश को इस घातक बीमारी से जल्द से जल्द निजात मिल सके।


इस मौके पर डॉक्टर्स की टीम जिसमें सीएम डॉ. विनय गुप्ता, पीएमओ डॉ. सविता यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज, डीआईओ डॉ. मानसिंह, एसएमओ डॉ. हेमंत अग्रवाल, डिप्टी एसमओ डॉ. विकास शर्मा, एएसएमओ डॉ. हिना चुघ व एमओ डॉ. रामनिवास समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी और भाजपा परिवार के सदस्य मौजूद रहे, जिनका विधायक सीमा त्रिखा ने सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago