Categories: Politics

विवादित बयान पर सत्यपाल मलिक ने मारी पलटी, बोले “कुछ गलत नही कहा पीएम का सम्मान करते हैं शाह”

गौरतलब, जिस तरह किसान आंदोलन के मामले में मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के रवैए पर अमित शाह की ओर से जिस तरह के बयान पेश किए गए थे उस पर अब सफाई पेश करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि यह नहीं कहा कि अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कुछ भी गलत कहा।

इस पर सफाई देते हुए सत्यपाल मलिक ने स्पष्ट जबाव देते हुए कहा, ‘अमित शाह तो पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। उन्होंने यह जरूर कहा था कि कुछ लोग पीएम मोदी को मिसगाइड करते हैं। आप मिलते रहिए। एक दिन उन्हें बात समझ में आ जाएगी।’

सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से जब भी बात की तो उनका रवैया बहुत अड़ियल था। उन्होंने कहा कि आप अमित शाह से मिलो। पीएम नरेंद्र मोदी का अमित शाह बहुत सम्मान करते हैं। मैं जब अमित शाह से मिला तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इन्हें मिसगाइड कर रखा है और एक न एक दिन वह जरूर समझेंगे।’ अपने बयान के चलते अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते खराब होने के कयासों को लेकर सत्यपाल मलिक ने कहा कि दोनों लोगों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का अमित शाह बहुत सम्मान करते हैं।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार किसान आंदोलन के मामले में देर आई, लेकिन दुरुस्त आई। फिर भी यह फैसला पहले ले लिया जाता तो और बेहतर होता, इतने लोग मरने से बच जाते। इस बयान के बाद खुद के लिए मुश्किलें होने के सवाल पर सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस टोन में इन कानूनों को वापस लिया, उससे समाज उनकी गुडविल बढ़ी है।’ कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद की स्थिति पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि लोगों का रवैया अब पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति बदला है। भाजपा के प्रति भी लोगों का रवैया नरम हुआ है। जो भी हुआ है बहुत अच्छा हो गया है

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago