Categories: FaridabadHealth

जिले में एक बार फिर दिखा महामारी का प्रकोप, प्रशासन हुआ सख्त लोग फिर दिखे लापरवाह

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 110 मामले पोजिटिव आए है। जबकि 8 मामले ठीक होंने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं सोमवार को जिला में रिकवरी रेट भी 98.85 प्रतिशत पर पहुंच गया है।उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि महामारी पोजिटिव का 7 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला मे 428 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 435 हो गई है।

जबकि कई लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में महामारी संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।

जिले में एक बार फिर दिखा महामारी का प्रकोप, प्रशासन हुआ सख्त लोग फिर दिखे लापरवाहजिले में एक बार फिर दिखा महामारी का प्रकोप, प्रशासन हुआ सख्त लोग फिर दिखे लापरवाह

जिला में पिछले 24 घंटे में 3404 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1328919 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 100496 लोग पोजिटिव पाए गए। जबकि 1224228 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 3476लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में वैंटीलेटर और आक्सीजन पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 7.56 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.85 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.43 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। महामारी के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।

जिला नोडल अधिकारी डा. रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1137685

लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1133316 हो गई है। इसके अलावा 4369 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Kunal Bhati

Published by
Kunal Bhati

Recent Posts

अब से साल में 2 बार लगेगा Haryana का यह फेमस मेला, पर्यटन और कला-संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल का पहला बजट…

1 hour ago

Haryana सरकार ने बजट सत्र के दौरान खिलाड़ियो को दी यह नई सौग़ात, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर 

अभी हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के तौर…

1 hour ago

बजट सत्र के दौरान Haryana के CM ने झज्जर जिले के लिए किया यह बड़ा ऐलान, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा 

इस बार के बजट सत्र में CM नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के झज्जर जिले…

1 hour ago

Faridabad की इस दुकान के छोले- भटूरो का स्वाद कर देगा आपको दीवाना, जल्दी से यहां देखे Location 

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद अब सिर्फ औद्योगिक नगरी नहीं है, बल्कि चटोरो का भी शहर बन…

1 day ago

Haryana का एक ऐसा मंदिर जो जाना जाता हैं छोटी काशी के नाम से, जल्दी से यहां देखें Location 

हरियाणा में आपकों दर्शन करने के लिए बहुत से तीर्थ स्थल  मिल जाएंगे। इन में…

1 day ago

Haryana के इस जिले के लोगों को मिलेगी जल्द मिलेगी “ट्रामा सेंटर” की सुविधा, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर 

प्रदेश की स्वास्थ सेवा को मजबूत और बेहतर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास…

1 day ago