Categories: Government

बेरोजगारी में हरियाणा ने पाया पहला स्थान, एक-एक करके भर्तियों होती जा रही हैं स्थगित

हरियाणा में एचपीएससी और एचएससीसी भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे हैं। वही महामारी के कारण काम धंधे भी काफी प्रभावित हो चुके हैं। नतीजा हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है साथ ही सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक हरियाणा में 34.1 प्रतिशत है साथ ही हरियाणा लोक सभा आयोग ने सोमवार को भी कृषि विभाग में एडीओ और एसडीएओ के 526 पदों को ही वापस ले लिया।

पेपर लीक,सॉल्वर गैंग समेत अन्य बाधाओं के चलते दोनों आयोग रोजगार दे पाने में असमर्थ दिखाई दे रही है वहीं 6 साल में अलग-अलग श्रेणी में 10000 पदों के लिए निकली गई भर्तियां की परीक्षा ही नहीं हो पाई तो कई में नियुक्तियां अटकी हैं। वहीं तमाम प्रयास करने के बावजूद भी आयोग ना तो गड़बड़ी हो पा रही है। और ना ही कोई फुलप्रूफ प्लान तैयार कर पा रही है। साथ ही लिखित परीक्षा कराने में ही पसीने छूट रहे हैं और भर्तियां ना होने से सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लाखों युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में एक-एक कर भर्तियों की स्थगित किया जा रहा है। वही ग्राम सचिव पटवारी और कैनाल पटवारी की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं वहीं एचपीएसएससी में फर्जीवाड़े के बाद से भर्तियों को ही वापस लेने का दौर चल रहा है पिछले महीने भी वेटेनरी सर्जन के 340 पदों की भर्ती वापस ली गई थी। डेंटल सर्जन और एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में फर्जीवाड़े के बाद एचपीएससी इन भर्तियों पर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है। साथ ही परीक्षा रद्द होंगी या नहीं, इसके लिए विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

भर्ती                     पद       विज्ञापन तिथि
ग्राम सचिव            697         2019
पटवारी                  530        2019
कैनाल पटवारी        1100       2019
महिला सुपरवाइजर   920       2019
आईटीआई पद          742       2020
जेएसई                    126       2019
फायर ड्राइवर           1780      2019
कृषि विभाग             740       2020
पीजीटी संस्कृत        626        2015
टीजीटी संस्कृत        664        2015
टीजीटी अंग्रेजी        1035       2015
जेएलए                     61        2017

इसी के चलते सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल‌ का कहना है कि कुछ भर्तियां महामारी के चलते प्रभावित हुई हैं साथ ही पूरी प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है हमारा यह लक्ष्य है कि मार्च तक 22 हजार पदों की भर्ती की जाए इसके लिए आयोग ने रणनीति तैयार कर ली है।

deepika gaur

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago