Categories: Faridabad

एक बार फिर लॉकडाउन की खबर से सहमा हरियाणा का व्यापारी वर्ग, कहा हम बर्बाद हो जाएंगे

महामारी एलाट हरियाणा सरकार के दिए हुए दिशा निर्देश के अनुसार शाम 5:00 बजे बाजार बंद होने के प्रमाण की नाराजगी जाहिर करने के लिए हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा की अध्यक्षता में बड़खल विधानसभा से विधायक सीमा त्रिखा के आवास पर विभिन्न बाजारों के प्रधान एवं व्यापारियों के साथ मुलाकात करी।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार वैसे ही अधिक मंदी के दौर से गुजर रहा है ऊपर से इस प्रकार का अनुचित आदेश एकदम से लागू कर दिया गया है जिससे व्यापारियों मैं काफी परेशानी बढ़ रही है और व्यापारियों ने मांग रखी है कि बाजार खोलने का समय सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कर दिया जाए जबकि व्यापारी सभी प्रकार के नियमों का भी पालन करेंगे और उन्होंने कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग बर्बाद हो जाएगा।

वही सीमा त्रिखा ने व्यापारियों से बात करी और उनकी बात को ध्यान से सुना और कहा कि इसके लिए वह केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक गृह मंत्री अनिल विज से बात करेंगे और व्यापारियों की मांग रखेंगे।उन्हें आश्वासन दिया और निश्चय ही व्यापारियों की मांग को सरकार के आगे रखा जाएगा।

वही इस अवसर पर प्रेम खट्टर (बल्लभगढ़), वासुदेव अरोड़ा( सेक्टर 7, 10 मार्के)ट बलजीत अरोड़ा nit-5, देवेंद्र (तिकोना पार्क) विनोद अहूजा (एनआईटी एक नंबर), पवन भाटिया (जनरल सेक्रेटरी) सागर दुआ (बाटा चौक दो मार्केट),आनंद आहूजा (एनआईटी एक),

हरी कृष्ण वर्मा( एनआईटी दो), सचिन चावला एनआईटी एक विजय गोयल सराय रवि ओल्ड फरीदाबाद हरीश बत्रा सेक्टर 37 के प्रधान एक व्यापारी और दुकानदार वहां मौजूद थे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago