Categories: Education

हरियाणा के यह 80000 बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में नहीं हो सकेंगे शामिल, यह है बड़ी वजह

हरियाणा में 80 हजार बच्चो का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है इसका कारण है अस्थायी स्कूलों को एक्सटेंशन न मिलना जिससे यंहा पढ़ने वाले बच्चे बोर्ड फॉर्म भरने से वंचित रहे गए हैं । इस कारण यह बच्चे अब दशमी और बारहवीं की परीक्षा नही दे पाएंगे।

इस बाबत हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने हरियाणा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है कहां है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए इन स्कूलों के एक्सटेंशन 1 वर्ष के लिए बढ़ा दी जाए ताकि इन बच्चों का भविष्य खराब ना हो और यह बच्चे अपना फार्म भर सके ।

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने बच्चों के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि इन स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं दी गई तो इन बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि प्रदेश के करीब 1338 अस्थाई स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं लगती है जिनमें करीब 6 लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं इनमें से 10वीं और 12वीं में लगभग 80 हजार बच्चे हैं जिन्हें अभी 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम देने हैं।

एक्सटेंशन ना होने के कारण यह बच्चे अपने बोर्ड एग्जाम फॉर्म नहीं भर पाए हैं । वही इसके विपरीत सभी सरकारी व स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बोर्ड फॉर्म भर चुके हैं एक्सटेंशन लेटर जारी होने से करीब 1338 स्कूलों को बोर्ड संबद्धता नहीं मिल पाई है इस कारण इनकी पोर्टल आईडी बंद है एक्सटेंशन लेटर मिलने के बाद ही यह स्कूल बोर्ड संबंध का फॉर्म भर कर बच्चों के ऑनलाइन फॉर्म जमा कर पाएंगे

हरियाणा में अभी 12 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए हैं गत वर्ष भी बच्चों को ज्यादातर ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ी थी जिसके कारण बच्चों के भविष्य पर एक सवालिया निशान खड़ा हो रहा था वही आज के दौर में भी लग रहा है कि यदि यही हालात रहे तो इस साल भी बच्चों को ऑनलाइन परीक्षाएं ना देनी पड़ जाए

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago