Categories: Crime

21 वर्षो से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही बावरिया गिरोह की महिला डकैत को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

जुर्म और झूठ कभी न कभी पकड़ा ही जाता हैं, चाहे कितना ही समय क्यों न बीत जाए। ऐसा ही कुछ हुआ जब 21 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रही बावरिया गिरोह की महिला डकैत को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। दरअसल, लूट के एक मामले में जब महिला डकैत को अन्य साथियों संग जेल भेजा गया था तो पैरोल पर छूट कर आने के बाद वह मिस्टर इंडिया ही बन गई थी जिसके बाद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की हुई थी।

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि बावरिया डकैत गिरोह की महिला सदस्य ज्ञानवती राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है। पलवल जिले के फुलवाड़ी गांव में उसकी ससुराल है।

वर्ष 1996 में गिरोह की महिला साथी कमला, केला और अपने पति लक्ष्मी एवं अन्य दो-तीन साथियों के साथ मिलकर पर्वतिया कॉलोनी क्षेत्र में एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद तीनों महिला आरोपी जेल से पैरोल पर छूट कर आई थीं।

पैरोल का समय पूरा होने के बाद वह वापस जेल नहीं गईं। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। वहीं अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए ज्ञानवती जगह बदल-बदल कर रह रही थी।

क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने गुरुग्राम ताजपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपी महिला कमला की मृत्यु हो चुकी है। वहीं आरोपी केला देवी अभी भी फरार चल रही है। फिलहाल पुलिस ने ज्ञानवती को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago