Categories: Government

हरियाणा सरकार कामगारों के लिए बनाएगी 50 हजार घर, जानिए कैसे मिलेगा आशियाना

कामगारों के बिना शहर में विकास नहीं हो सकता, उद्योग नहीं चल सकते, नया निर्माण नहीं हो सकता | लॉकडाउन जबसे लागू हुआ था सभी राज्यों से श्रमिक और कामगार अपने – अपने गांव चले गए थे | अब धीरे – धीरे उद्योग खुल रहे हैं कामगारों की आवश्यकता है | हरियाणा के शहरों में काम करने के लिए आस-पास के इलाकों से आने वाले सभी लोगों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने नई योजना तैयार करने का फैसला लिया है | नई योजना के तहत नगर निकायों की सीमा की परिधि में लगभग 50 हजार घर बनाए जाएंगे। 

हरियाणा सरकार कामगारों के लिए बनाएगी 50 हजार घर, जानिए कैसे मिलेगा आशियाना

कामगारों के ऐसी योजना यदि, लॉकडाउन से पहले किसी भी राज्य या केंद्र सरकार ने बनाई होती तो सैकड़ों किलोमीटर श्रमिकों को पैदल चल कर गांव न जाना पड़ता वह आशियानों में ही रह जाते | हरियाणा सरकार की इस योजना के अनुसार, ऐसे सभी लोग जो अपने कार्य स्थलों के लिए दूर-दराज स्थानों से प्रतिदिन यात्रा करते हैं। उन्हें यह घर फ्री होल्ड या लीज़होल्ड आधार पर दिए जाएंगे। यह योजना बायबैक विकल्प के साथ तैयार की जाएगी। जिसमें किसी भी समय मालिक के पास घर सरकार को वापस बेचने का विकल्प होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। 

अनलॉक जबसे शुरू हुआ है, उद्योगों में कामगारों की ज़रूरत भी बहुत बड़ी है | ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जहाँ अभी भी कामगारों की कमी है | मनोहर लाल ने कहा है कि ऐसे सभी लोग जिन्हें अपने कार्य स्थान तक पहुंचने के लिए बहुत लंबा सफर तय करना पड़ता है। उनकी समस्याओं को समझते हुए इस योजना को तैयार करने के आदेश दिए गए है। योजना का उद्देश्य ऐसे सभी लोगों को आवास की सुविधा प्रदान करना है। इन घरों के निर्माण से उन्हें अपने कार्य क्षेत्र के आस-पास रहने के लिए आवास की सुविधा मिलेगी।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago