Categories: Entertainment

शाहरुख खान की इस चीज को खरीदने की तमन्ना रखते थे सलमान, पिता सलीम ने कर दिया था मना

आज के समय में सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ही बहुत बड़े और जाने-माने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता हैं। उन्हें लोग उनकी दोस्ती की वजह से जानते हैं। दोनों ही कलाकार कई हिट और सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया भर में है। शायद ही किसी को पता होगा कि एक समय में इन दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई थी, जिस कारण इनकी दोस्ती टूट गई थी। यह दोनों अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री की जान है।

आपको बता दें इन के सभी फैंस इन दोनों अभिनेताओं को एक बार फिर से साथ देखना चाहते हैं। दोनों कलाकारों ने एक साथ फिल्म करण अर्जुन में लीड रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट गई थी।  लोग आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

आपको बता दें इस फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे की फिल्मों में सिर्फ गेस्ट के रूप में देखे गए। बता दें एक्टर शाहरुख खान के पास एक ऐसी चीज है, जिसे सलमान खान हमेशा से पाना चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था।

सलमान और शाहरुख दोनों ही भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लोग दोनों को एक बार फिर से किसी फिल्म में साथ देखना चाहते हैं। लेकिन दोनों सिर्फ स्टेज पर ही साथ दिखाई पड़ते हैं। अब हम आपको उस चीज के बारे में बताने वाले हैं जो शाहरुख खान के पास है लेकिन सलमान के पास नहीं। जिसके चलते इन दोनों की दोस्ती में दरार आई थी।

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया था, कि शाहरुख खान के पास एक ऐसी चीज है जिसे वह पाना चाहते थे। उन्होंने बताया शाहरुख खान का बंगला मन्नत उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। काफी समय वह उसे पाना चाहते थे। यहां तक कि वह मन्नत को खरीदना चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।

पिता सलीम खान ने सलमान से कहा कि तुम इतने बड़े बंगले का क्या करोगे। जिसके बाद उनके सर से ‘मन्नत’ को खरीदने का भूत उतरा। फिर उन्होंने मजाकिया ढंग से कहा कि वो शाहरुख खान से किसी दिन पूछेंगे कि आखिर वो इतना बड़ा बंगला लेकर क्या करते हैं।

आपको बता दें कि दोनों कलाकार आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। जहां शाहरुख फिल्म ‘पठान’, ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’, ‘डॉन 3’, ‘लॉयन’ और ‘ऑपरेशन खुखरी’ में दिखेंगे। वहीं सलमान की अपकमिंग फिल्मों में ‘किक 2’, ‘टाइगर 3’ और ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का नाम शामिल है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago