Categories: Government

सरकार महिलाओं को हर महीने दे रही हैं 4000 रुपये, जाने कैसे और कौन ले सकता हैं लाभ

महिलाओं को आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी होता हैं इस बात का पता उन महिलाओं को होता है जो आर्थिक तंगी से जूझ रही है वही अब सरकार महिलाओं के उत्थान के लिये बहुत से कार्य कर रही हैं इसी कडी में सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने के लिए भी कई योजनाये लाई हैं ।

इन्ही योजना में से एक योजना हैं बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस सखी योजना के जरिए महिलाएं एजेंट बनकर हर महीने 4 हजार रुपए तक पा सकती हैं. इतना ही नहीं यूपी सरकार की इस योजना के तहत उन्हें अतिरिक्त कमीशन हासिल करने समेत और भी कई सुविधाएं मिलती हैं.

क्या है यह योजना?

इस योजना का नाम बैंकिंग सखी है. यह खासतौर पर यूपी में चलाई जाने वाली योजना है. इस योजना में सरकार महिलाओं को 4000 रुपये प्रति माह सैलरी देती है. इसके साथ ही नौकरी की भी सुविधा देती है. इन महिलाओं को डिजिटल डिवाइस खरीदने के लिए अलग से 50,000 रुपये तक की रकम की सुविधा भी दी जाती है.

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

सखी योजना का लाभ लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर BC Sakhi ऐप को डाउनलोड करना होगा.

इसके बाद इस ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करके रजिस्टर्ड होना होगा.

इसके बाद जनरल प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा और वहां मांगी गई सारी जानकारी का विवरण भरना होगा.

इसके बाद उसे सबमिट कर दें.

किसे मिलेगा फायदा?

>> इस स्‍कीम का लाभ गांवों में रहने वाली महिलाओं को होगा.

>> आवेदक दसवीं पास हो, उन्हें ऑनलाइन चीजों की जानकारी हो.

>> बैंकिंग सेवाओं में दिलचस्पी हो जिससे वो इस काम को आसानी से सीख और समझ सकें.

>> योजना के तहत ये महिलाएं गांवों में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्‍ध कराएंगी.

>> इन पर गांव के लोगों को बैंकिंग के लिए जागरूक करने की भी जिम्‍मेदारी होगी.

>> योजना के तहत चुनी गई महिलाओं को 6 महीने तक प्रति माह 4,000 रुपये की सैलरी मिलेगी.

>> इसके अलावा लोगों को बैंकिंग ट्रांजेक्‍शन कराने के लिए इन्‍हें कमीशन भी मिलेगा. यह कमीशन ट्रांजेक्‍शन से जुड़ा होगा.

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago