क्या सरकार लॉकडाउन लगाएगी? महामारी की रफ्तार देख केंद्र ने लिया फैसला

देश में महामारी और उसके नए वेरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा हु रहा है। हरियाणा में भी रोज हजारों नए मरीज मिल रहे हैं। कल संक्रमण के 4,361 मामले दर्ज किए गए। वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 18,321 जा पहुंची है। इसके अलावा मौतों का कुल आंकड़ा 10,072 हो गया है। ऐसे में सरकार ने कई पाबदियां लगाई हैं, और स्कूलों को भी बंद कराया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पिछले दिनों पंचकुला के अस्पताल में महामारी की तैयारियों का जायजा लिया। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फिर लॉकडाउन लग सकता है? सरकार ने इस बात का भी जवाब दिया है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार महामारी से निपटने के पर्याप्त इंतजाम कर चुकी है। हर रोज हजारों लोगों को महामारी का टीका लगाया जा रहा है। आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।

क्या सरकार लॉकडाउन लगाएगी? महामारी की रफ्तार देख केंद्र ने लिया फैसलाक्या सरकार लॉकडाउन लगाएगी? महामारी की रफ्तार देख केंद्र ने लिया फैसला

इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट भी बढ़ाया जा रहा है। पिछली लहर में सबसे ज्यादा दिक्कतें ऑक्सीजन की कमी के कारण आई थी। उस समय सरकार ने सभी अस्पतालों में ऑक्सीनज प्लांट लगाने का निर्णय लिया था और अभी 84 प्लांट अस्पतालों में काम कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री विज ने आगे कहा कि अब हरियाणा के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक भी है। राज्य में इस साल की शुरुआत तक हम 98 फीसदी लोगों को महामारी की पहली डोज और लगभग 71 फीसदी लोगों को दूसरी डोज़ लगा चुके हैं।

आज यानी 10 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव के बारे में हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 10 जनवरी से हेल्थ स्टाफ, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से ऊपर की आयु के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। वहीं लॉकडाउन को फिर से लगाए जाने की चर्चाओं पर भी स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण दिया।

राज्य सरकार की फैक्ट चेकिंग टीम ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर हरियाणा सहित कई राज्यों में लॉकडाउन की खबरें चलाई जा रही हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल ना तो हरियाणा सरकार और ना ही केंद्र सरकार ने लॉकडाउन पर कोई फैसला लिया है। हां, महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ पाबंदियां जरूर लगाई गई हैं।

Rajni Thakur

Published by
Rajni Thakur

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago