Categories: IndiaTrending

Delhi NCR के 50 लाख वाहन चालकों को अल्टीमेटम, अगर रोड पर दौड़ाई यह गाड़ी तो होगी जब्त

दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर दिल्ली परिवहन विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारियां शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने एक बार फिर से आमजन को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो डीजल वाहन 10 साल और पेट्रोल वाहन 15 साल की आयु पूरी कर चुका है, उसे तुरंत स्क्रैप (समाप्त) करा दें। परिवहन विभाग की ओर से कहा गया है कि वाहन स्क्रैप कराने के लिए चार एजेंसियों को निर्धारित किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों में सख्त लहजे में कहा गया है कि अगर ऐसे वाहन सड़कों पर चलते हुए मिलें और परिवहन विभाग के हत्थे चढ़ गए तो तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिए जाएंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़क मार्ग पर चलाने की मियाद खत्म हो गई है। ऐसे में दिल्ली परिवहन विभाग अखबारों, न्यूज चैनलों और अन्य माध्यमों से आम जनता को पुरानी वाहनों को चलाने पर रोक लगाने की जानकारी दें रहा है।

अभियान के तहत नियमों की पालना न करने वालोंं के वाहनों को न केवल सीज किया जाएगा बल्कि ऐसे लोगों से भारी-भरकम जुर्माना भी वसूला जाएगा।

2018 में लगा था प्रतिबंध

बता दें कि दिल्ली में मोटर वाहनों के स्क्रैप करने के संबंध में 2018 में दिशानिर्देश जारी हुए थे। परिवहन विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार ऐसे वाहन जिन की परिचालन की समय-सीमा पूरी हो गई है, उनके सड़कों पर उतरने पर पूर्णयता प्रतिबंध लगाया गया है।

ऐसे में दिल्ली परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को ऐसे वाहनों को स्क्रैप कराने को लेकर फिर से चेतावनी जारी की है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फिर से ऐसे वाहनों को स्क्रैप कराने की मुहिम तेज कर दी है।

डेढ़ लाख वाहन होंगे स्क्रैप

दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर योजना तैयार की गई है। दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा अब ऐसे वाहनों को गली व मोहल्लों में भी जब्त किया जा रहा है। फिलहाल पहले चरण में डीजल के 10 साल पुराने 1.5 लाख वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।

घर के बाहर खड़े वाहन भी होंगे जब्त

दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की संख्या का आंकड़ा भी 38 लाख से अधिक है। ऐसे में इस तरह के वाहनों को न केवल सड़कों पर दौड़ने से रोका जाएगा बल्कि घर के बाहर या गली-मोहल्लों से भी जब्त किया जाएगा।

इसको लेकर दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा टीमों का गठन भी किया गया है। दिल्ली सरकार की चेतावनी के बाद इन वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ गई है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago