Categories: CrimeUncategorized

1300 रुपए के लिए मकान मालिक ने किराएदार महिला पर चलाई लाठी

फरीदाबाद सुभाष कॉलोनी इलाके से मकान मालिक द्वारा अपने किराएदार के साथ 1300 रुपए को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि मकान मालिक द्वारा उसके किराएदार महिला के साथ किराए को लेकर आपसी विवाद हुआ।

उसके बाद मकान मालिक ने किराएदार महिला एवं उसके बेटे पर लाठी-डंडे से हमला किया जिसके बाद महिला को गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में दर्ज हुआ है जिसमें पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बयान देते हुए बताया है कि वह सुभाष कॉलोनी इलाके में शक्ति नाम के एक मकान मालिक के यहां किराए पर रहती है। महिला ने बताया कि उसे शक्ति को किराए के 3800 रुपए देने थे।

1300 रुपए के लिए मकान मालिक ने किराएदार महिला पर चलाई लाठी

लेकिन जब पीड़ित महिला ने अपने बेटे रवि को 2500 रुपए मकान मालिक शक्ति सिंह को देने के लिए भेजा तो मकान मालिक ने 1300 रुपए कम पाकर किराएदार महिला के बेटे रवि के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जब रवि ने इसका विरोध किया तो मकान मालिक द्वारा रवि के साथ मारपीट की गई।

अपने बेटे के साथ मारपीट की खबर पाकर जब पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी अपने बेटे से बचाव के लिए मौके पर पहुंची तो मकान मालिक की पत्नी भी मकान मालिक के साथ मिलकर लक्ष्मी देवी पर हमला करने लगी और दोनों दंपत्ति ने पीड़ित महिला और उसके बेटे पर जमकर लाठी डंडे से वार किया।

बाद में आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला और उसके बेटे को मकान मालिक दंपत्ति से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इस पूरे मामले में महिला लक्ष्मी देवी और उसके बेटे को गंभीर चोटें आई है। लक्ष्मी देवी के सर में चोट लगी है और एक हाथ भी टूट गया है वहीं उसके बेटे रवि के भी सर में चोट लगी है।

इस पूरे मामले में आदर्श नगर पुलिस ने आरोपित मकान मालिक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर इस पूरे मामले में कार्यवाही कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago