Categories: Uncategorized

भारतीय रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइंस, अब ट्रेन में सिर्फ यही लोग कर पाएंगे सफर

महामारी के इस दौर में प्रशासन रोजाना कोई ना कोई एक नया फैसला ले रही है। जिससे इसकी रोकथाम की जा सके। इसी के बीच प्रशासन ने  ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। तो अगर आप भी ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो यह जानकारी जरूर जान ले। यह फैसला केंद्र ने 10 जनवरी से जारी कर दिया है। तो आइए आपको बताते हैं कौन ट्रेन में सफर कर पाएंगे और कौन नही।

आपको बता दें किदक्षिण रेलवे में महामारी के मामले बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने बहुत अहम फैसला लिया है। जिसमे कहा कि वही लोग ट्रेन में सफ़र कर सकेंगे जिनके पास महामारी के दोनों डोज के सर्टिफिकेट होंगे यानी जिन्होंने महामारी के दोनों डोज लगवा रखी होंगी।

आपको बता दें जिसने भी महामारी की दोनों डोज नहीं लगवाई होंगी, वह लोग ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। ऐसी गाइडलाइंस अभी तक सिर्फ दक्षिण रेलवे की ओर से जारी हुई है यानी यह नियम अभी चेन्नई के क्षेत्र में ही लागू हुआ है। वैसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि और क्षेत्र में भी है जल्द लागू होगा।

इसके अलावा जो नई गाइडलाइंस आई हैं उसके अनुसार जो भी यात्री रेल परिसर में बिना मास के दिखेगा उस पर ₹500 जुर्माना होगा। तमिलनाडु में बढ़ते मामलों को देख वहां के रेलवे विभाग ने 6 जनवरी को ही यह नई गाइडलाइंस जारी कर दी थी।

रेलवे ने यह भी बताया कि उपनगरीय ट्रेन सेवा को 50 फ़ीसदी की क्षमता के साथ ही चलाया जाएगा। जिससे महामारी की रोकथाम में मदद होगी। इसके अलावा यात्रियों को टिकट लेने के लिए महामारी का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। बिना सर्टिफिकेट के वह सफर नहीं कर सकते।

आपको बता दें पहले रेलवे मास्क न लगाने पर 100 रुपये का फाइन लगाया था, लेकिन पश्चिम रेलवे ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस जुर्माने को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है।

वहीं, क्षेत्रों के हिसाब से रेलवे विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की जा रहीं हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की तरफ से नए वैरिएंट ओमिक्रान के प्रकोप को देखते हुए रेलवे बोर्ड की तरफ से भी नई गाइडलाइन जारी की गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago