Categories: Entertainment

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में आई दरार, अभिनेत्री में खुद को किया घर मे बंद

बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक अच्छा खासा नाम है। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी है। इनकी लव स्टोरीज काफी बार चर्चाओं में आती रहती है। जब से दोनों का रिश्ता सोशल मीडिया पर आया है, तब से वह पूरी दुनिया को अपने प्यारे पलों की झलक दिखाते रहते हैं।उन्हें कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया है। चाहे वह दिवाली हो या फिर क्रिसमस। दोनों को जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी कहा जाता है। हर किसी का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो ही जाता है। लेकिन अभी हाल ही में एक बड़ी दुखद खबर आई है, कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आपको बता दे, दोनो की जोड़ी सालो से लोगो को बहुत पसंद करते है। लेकिन शायद अब इन दोनों का रिश्ता खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से बॉलीवुड लाइव के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि दोनों की जोड़ी अब टूट सकती है।

सूत्रों के हिसाब से 6 दिन से अधिक का समय हो गया है। मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं निकली है। उन्होंने पूरी तरह अपने आप को घर में कैद कर रखा है। कहा जा रहा है कि वह बहुत ही दुखी हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है।

इस समय पर अर्जुन कपूर भी उनसे मिलने नहीं आए। अर्जुन कपूर को 3 दिन पहले ही उनकी बहन रिया कपूर के साथ डिनर पर देखा गया थ।  रिया का घर मलाइका के घर के बहुत करीब है। इसके बावजूद भी वह उनसे मिलने नहीं आए। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ फैमिली डिनर में देखी जाती है। लेकिन इस समय वह नहीं थी।

सूत्रों ने हिसाब से अर्जुन जब भी मलाइका के घर जाते थे, उस दिन वह अपनी बहन रिया के घर ही सभी के साथ डिनर करते थे। लेकिन अब जब वह अपनी बहन के घर डिनर करने के लिए आए थे, तब वह मलाइका के घर नहीं गए।

आपको बता दे,  जो कपल आमतौर पर हमेशा ही डेट पर बाहर जाते थे। वह इन दिनों अनजाने सा बर्ताव कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि उन दोनों के बीच कुछ तो हुआ है।

हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि, उन्हें दोबारा प्यार में पड़ना कैसा लगा? इसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि, “यह आश्चर्यजनक लगता है! जब मेरी शादी खत्म हुई, तो मुझे यकीन नहीं था कि, मैं दूसरे रिश्ते में रहना चाहती हूं और दिल टूटने से डरती थी। लेकिन मैं भी प्यार में रहना चाहती थी।”

उन्होंने आगे बताया “एक रिश्ते को पोषित करना चाहती थी, और इस नए ने मुझे खुद को वहां से बाहर निकालने और एक मौका लेने का आत्मविश्वास दिया। मुझे बहुत खुशी है कि, ये मैंने किया!”

इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कैसे अपने बेटे अरहान के सामने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को बताया था। जिसमें उन्होंने बताया  “मेरा मानना ​​​​है कि किसी भी स्थिति से निपटने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है। अपने प्रियजनों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि, आपके जीवन में क्या हो रहा है

उन्होंने आगे बताया “फिर उन्हें चीजों को समझने और विचार करने के लिए समय और स्थान दें। हमने वह बातचीत की है और मुझे बहुत खुशी है कि, आज हर कोई ज्यादा खुश और अधिक ईमानदार जगह पर है।”

उन्होंने आगे इस इंटरव्यू में अपने और अर्जुन की उम्र के फासले के बारे में बताते हुए कहा, “जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो उम्र का अंतर वास्तव में सामने नहीं आता है। यह दो दिमाग और दिलों को जोड़ने वाला है। दुर्भाग्य से, हम ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ प्रगति करने से इंकार करता है।”

आपको बता दे उन्होंने आगे बताया “छोटी लड़की के साथ रोमांस करने वाला एक बूढ़ा आदमी हर जगह प्रशंसा प्राप्त करता है, लेकिन जब महिला बड़ी होती है, तो उसे ‘हताश’ और ‘मंदबुद्धि’ कहा जाता है। ऐसा सोचने वाले लोगों के लिए मेरे पास सिर्फ एक लाइन है, ‘भाड़ में जाओ’।”

अभी तो यह जानकर बड़ी हैरानी हो रही है कि अर्जुन और मलाइका के बीच ऐसा क्या गलत हुआ, जिससे दोनों के बीच के रिश्ते में दरार की खबर आई है। लेकिन उम्मीद है कि, वे इसे जल्द ही सुलझा लेंगे।

Kunal Bhati

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago