Categories: Entertainment

अनिल कपूर ने सबके सामने बताई शिल्पा की शादी की सच्चाई, सुनकर चौक गए सभी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनकी अदाओं और एक्टिंग के बहुत लोग फैन हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बहुत ही हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभी कुछ दिनों तक वह अपने पति राज कुंद्रा की वजह से चर्चाओं में रही थी। अब फिर से एक बार वह अपने पति के कारण सुर्खियों में आई हैं। इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह है  उनकी शादी। उनसे राज कुंद्रा से शादी करने की वजह पूछी गई जिसका एक वीडियो बहुत सुर्खियों में आ रहा है।

आपको बता दें एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा से  उनके पति राज से जुड़ा एक बहुत ही मजेदार सवाल पूछा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अनिल कपूर शिल्पा शेट्टी और फराह खान नजर आ रहे हैं। आपको बता दें एक बार अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी फराह खान के शो बैकबेंचर में गेस्ट बनकर गए थे।

जब इस शो की होस्ट फरहा खान ने शिल्पा शेट्टी से सवाल पूछा कि “शिल्पा राज ने क्या सीटी बजाई थी, पंख फैलाए थे या क्या ऐसा किया था जो आपने उनसे शादी करने के लिए हां कर दी।” जैसे ही शिल्पा शेट्टी ने इस सवाल का जवाब देने लगी उससे पहले अनिल कपूर ने इस सवाल का बड़ा मजेदार जवाब दिया  जिस पर सब हंस पड़े।

अनिल कपूर बोले “असल में उन्होंने पैसे फैलाए थे.।” अभिनेत्री इस पर जोर-जोर से हंस लगी और वे कहती हैं कि, ‘पैसों के अलावा बाहें भी फैलाई थी।” आगे अनिल का फिर मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है और वे कहते हैं कि, “बाहों में पैसे थे।” यह जवाब सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शो की होस्ट अनिल कपूर से सवाल करती हैं कि, ‘आपके पास तो पैसे भी नहीं थे तो सुनीता कैसे पट गई?’ इस पर अनिल कपूर जवाब देते है कि, ‘क्योंकि सुनीता के पास पैसे थे।’

अनिल के इस जवाब पर भी सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वैसे तो यह काफी वीडियो पुराना है हालांकि फैंस को सोशल मीडिया पर यह ख़ूब पसंद आ रहा है। लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago