Categories: Uncategorized

रेलवे लाया मथुरा जाने वाले लोगो के लिए खुशखबरी, 31 जनवरी से चलने वाली है यह ट्रेन, नोट कर ले समय

प्रशासन लोगों के फायदे के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करती रहती है इसी कड़ी में आज प्रशासन ने कुछ ऐसा किया है जिससे कृष्ण भक्त बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होंगे जी हां आपको बता दें अब कृष्ण भक्तों को मथुरा जाने में कोई कठिनाई का सामना नहीं करना होगा उन्हें वहां पहुंचने में बहुत आसानी होगी बता दें रेलवे ने शकूरबस्ती पलवल विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस (04446) रेलगाड़ी को 31 जनवरी से मथुरा जंक्शन तक चलाने का फैसला किया है। इससे पलवल से आगे जाने वाले यात्रियों को बहुत लाभ होगा।

अगर बात करें समय की तो आपको बता दें, 31 जनवरी से यह विशेष ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 6:20 पर प्रस्थान करेगी और देर शाम 8:16 पर पलवल पहुंचेगी। पलवल से 8:18 बजे यह ट्रेन चलना शुरू करेगी और रात्रि 10:35 पर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

आपको बता दे, यह इस ट्रेन का  पलवल से मथुरा जंक्शन के बीच रुंधी, शोलाका, बंचारी, होडल, कोसी कलां, छाता, अजई, वृंदावन रोड और भूतेश्‍वर स्‍टेशनों पर ठहराव होगा। शकूरबस्‍ती से पलवल तक इस विशेष ट्रेन के ठहराव व समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

जब महामारी का पहला दौर आया था,  उस समय सुरक्षा के लिए सभी तरह की ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों को पटरी पर लाया जा रहा है। अभी भी कुछ ट्रेनें पटरी पर नहीं आ पाई हैं।

ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अब भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लोकल पैसेंजर को काफी समय तक ट्रेनें नहीं मिल पाई थी। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था।

अब महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आने से भी लोगों को ट्रेन से यात्रा करने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी रेलवे प्रशासन अपनी तरफ से तमाम कोशिशें कर रहा है, जिसके साथ साथ ट्रेन चलाई जा सके। इसी कड़ी में मथुरा जाने वाले यात्रियों के फिर से सेवा शुरू की गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago