Categories: PoliticsTrending

“बिकनी गर्ल” अब राजनीति में भी दिखाएंगी अपना जलवा, कांग्रेस ने दिया टिकट, यहां से लड़ेंगी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल्स के नाम से मशहूर अर्चना गौतम को भी मैदान में उतारा है। अर्चना ने 2018 में मिस बिकनी का खिताब हासिल किया था। अर्चना गौतम मूल रूप से यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं।

अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की।

इससे पहले उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए प्रिंट और टेलीविजन पर विज्ञापनो में मॉडलिंग भी की। अर्चना ने फिल्म हसीना पार्कर और फिर फिल्म बरोट कंपनी में भी काम किया। वह जंक्शन वाराणसी फिल्म में आइटम सॉंन्ग के लिए कैमियो के रूप में दिखाई दी थीं। उन्होंने टी-सीरीज़ के लिए निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ एक संगीत वीडियो के लिए भी शूटिंग की है।

2018 में जीता मिस बिकिनी इंडिया का खिताब
अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 का खिताब जीता और मिस बिकिनी यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अर्चना ने मलेशिया में आयोजित मिस कॉसमॉस 2018 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

सब टाइटल मोस्ट टेलेंटेड 2018 का खिताब इन्होंने अपने नाम किया। अर्चना गौतम को 2 सितंबर 2018 को मुंबई में डॉ. एस राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए 28 सितंबर 2018 को मुंबई और बैंगलोर में वुमन अचीवर्स अवॉर्ड मिला।

भूपेश बघेल ने ज्वॉइन करवाई थी कांग्रेस की सदस्यता
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अर्चना गौतम को पिछले नवंबर में कांग्रेस ज्वॉइन कराई थी। इसके बाद से अर्चना गौतम कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं।

Rajni Thakur

Published by
Rajni Thakur

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago