HomeFaridabadलोगो को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस अपना...

लोगो को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस अपना रही है यह तरीका, लोगो ने की तारीफ

Published on

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि, महामारी का दौर एक बार फिर से वापस आ गया है। लोगों को अब दुबारा से मास्क लगाने की जरूरत है और अन्य गाइडलाइंस को फालो करने की भी जरूरत है। इसके लिए हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है। वह मास्क ना लगाने को लेकर चालान काटने के साथ-साथ एक अलग अंदाज में भी लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। जिसका सोशल मीडिया अपने पेज पर मींस बनाकर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरुक कर रहा हूं।

सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जिससे लोगो को बहुत ज्यादा हंसी भी आती है और जागरूकता भी मिलती है। फरीदाबाद पुलिस इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। इनका पोस्ट करने का अंदाजा देखकर लोग अपनी हसी  पर काबू नहीं रख पा रहे है।

लोगो को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस अपना रही है यह तरीका, लोगो ने की तारीफ

आपको बता दे, फरीदाबाद पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि क्या सोचकर आए थे कि मास्क नहीं पहनेगा तो सरदार बहुत खुश होगा। यहां 50-50 मील दूर तक गांव हों या शहर सभी मास्क पहनते हैं। चल अब तू भी मास्क लगा।

वहीं एक और दीवार मूवी का एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आपके और महामारी के बीच में मास्क दीवार बनकर खड़ा हैं। जिसके सिर पर मां का हाथ है वह बुरी आदतों से दूर रहता हैं और जिसके मुहं पर मास्क है वह बीमारी से दूर रहता है।

इतना ही नही आगे, अंदाज अपना-अपना फिल्म का एक फोटो डालते हुए फरीदाबाद पुलिस ने लिखा है कि तेजा में हूं, मेरे पास मास्क हैं।

इसके आगे, फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का वो सीन तो हर किसी को याद होगा जब अमरीश पुरी कहते हैं, जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी। इसी सीन में आगे राज ट्रेन पर सिमरन का इंतजार करता है। इसे लेकर मीम बनाया हैं जिसमें सिमरन ट्रेन पकड़ने की जगह राज को मास्क देती दिखाई गई है।

आपको आगे बताए, फरीदाबाद पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर बाहुबली फेम हीरों प्रभास का एक फोटो शेयर किया गया हैं, जिसमें वो मास्क और बिना मास्क के हैं। इसमें लिखा है कि लोग पुलिस को देखते ही मास्क लगा लेते हैं।

Latest articles

JCB ने Hero Motocorp के खिलाफ जीता फाइनल मैच

Faridabad: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की...

INLD की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में लिखेगी नया अध्याय

Faridabad: युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति...

Faridabad: इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी का किया सफल आयोजन

Faridabad: एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत...

सरकारी एजेंसी फरीदाबाद किसानों की फसल में निकाल रही भर भर के कमी

Faridabad: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसानों की...

More like this