Categories: Politics

जानिए पंजाब के AAP के CM कैंडिडेट भगवंत मान, संपत्ति जानकर आप हो जायेंगे हैरान

जैसा की आप सभी को पता ही है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी है। इसमें आपको बता दें पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर इस बार भगवंत मान को चुना गया है। जैसा कि आप सभी को पता ही है आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने मंगलवार को मान का नाम लेकर यह ऐलान किया कि इस बार मुख्यमंत्री पद पर उनका चेहरा दिखेगा। उनके द्वारा जारी नंबर पर करीब 2100000 लोगों ने वोट किया। आइए अब आपको बताते हैं कि भगवंत मान कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

आपको बता दें भगवंत मान की उम्र 48 वर्ष है। जब 2019 में पंजाब की संगरूर लोक सभा सीट पर उनका नामांकन हुआ था, तब उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 1.64 करोड रुपए की संपत्ति है। जिसमें 38.27 लाख रुपए की चल संपत्ति और 1.26 करोड रुपए की अचल संपत्ति है।

उस समय उनके बैंक खाते में ₹25000 थे। उनके पास दो वाहन है,  जिसकी कीमत करीब ₹2000000 है। इसके अलावा उनके पास साडे ₹300000 के सोने के जेवर और ₹20000 की एक बंदूक है। बता दें कि मान ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अपनी आय 14.70 लाख रुपये घोषित की थी।

मान का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में सन 1972 में हुआ था। वह एक जाट सिख है और इंटर पास है। उन्हें बीकॉम में दाखिला लिया था, लेकिन वह  अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सक।

आपको बता दे, उन्होंने इंद्रजीत कौर से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। 2015 में उन दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं, बेटे का नाम दिलशान और बेटी का नाम सीरत कौर है।

वह 90 के दशक में एक्टिंग और कॉमेडी की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले कचारी नाम की फिल्म में अभिनय किया था। उन्होंने 10 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।इसमें ‘मैं मां पंजाब दी’ जैसी मशहूर फिल्में भी शामिल हैं।

उन्होंने वहां कॉमेडी शो भी करना जारी रखा। उन्होंने जगतार जग्गी के साथ लंबे समय तक कॉमेडी की। 2006 में भगवंत मान और जग्गी ने अपना मशहूर शो ‘लाइफ विद वाइफ’ कनाडा और इंग्लैंड में भी किया। 2008 में मान ने टीवी पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा लिया।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago